पितृ पक्ष में इन रूपों में घर आते हैं पितर, भूल से भी ना दुत्कारे
पितृ पक्ष में इन रूपों में घर आते हैं पितर, भूल से भी ना दुत्कारे
Share:

पितृ पक्ष 10 सितंबर 2022 से शुरू होने वाले हैं। जी हाँ और इस दौरान पूर्वजों को याद कर अनुष्ठान, तर्पण और दान का विशेष महत्व है। आप सभी को बता दें कि पितृ लोक चंद्रमा के उर्ध्वभाग में माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि श्राद्ध पक्ष में पितर धरती पर आते हैं। वहीं शास्त्रों के अनुसार पितरों का स्थान प्रकृति से जुड़ी कई चीजों में बताया गया है। जी दरअसल पितृ पक्ष में मनुष्य से लेकर पक्षी तक, कई रूपों में पितर घर के सामने आ सकते हैं, हम उन्हें पहचान नहीं पाते। अब आज हम आपको बताते हैं पिृत पक्ष में पितर किन-किन रूपों में आपके घर आते हैं?


पितृ पक्ष में किन-किन रूपों में आते हैं पितर-

कौए- पितृ पक्ष में घर आए कौए को कभी भगाएं नहीं। कौए को भोजन दें। जी हाँ क्योंकि ऐसा नहीं करने पर पितरों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। वहीं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्राद्ध पक्ष में 15 दिन तक कौए के द्वारा ही पितर अन्न ग्रहण करते हैं, इससे न सिर्फ वो तृप्त होते हैं बल्कि अपने परिजनों को खुशहाल जीवन का आशीर्वाद देते हैं।

गरीब और​ जरूरतमंद- पितृ पक्ष के समय अगर घर में कोई मेहमान, गरीब और असहाय व्यक्ति द्वार पर आए तो उसका कभी अनादर न करें। जी दरअसल ऐसा कहा जाता है पितर किसी भी रूप में आ सकते हैं इसलिए इनके लिए भोजन की व्यवस्था करें। इन्हें कभी खाली हाथ न लौटाएं, कुछ दान दक्षिणा जरूर दें।

कुत्ता और गाय- कुत्ते यम के दूत माने गए हैं। वहीं पितृ पक्ष में पंचबली भोग में कुत्ते और गाय के नाम का भोग भी निकाला जाता है। इसी के साथ श्राद्ध पक्ष में गाय-कुत्ते का घर के द्वार पर आना बहुत शुभ माना जाता है। जी हाँ औरअगर ये रास्ते में भी दिख जाए तो इन्हें कभी मारकर भगाएं नहीं, कुछ न कुछ खाने को जरूर दें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे पितृ गण की आत्मा को शांति मिलती है।

गणेश विसर्जन के है 3 शुभ मुहूर्त, इस विधि से करें विसर्जित

पितृ पक्ष: चाहते हैं पूर्वजों का आशीर्वाद तो राशि के अनुसार करें श्राद्ध

अनंत चतुर्दशी के दिन हाथ में जरूर बांधे 14 गांठ वाला रक्षासूत्र, हर कष्ट होगा दूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -