मंदिर जा रहे भक्तों की पिकअप वैन पलटी, सड़क पर बिछ गई लाशें
मंदिर जा रहे भक्तों की पिकअप वैन पलटी, सड़क पर बिछ गई लाशें
Share:

पटना: बिहार के सासाराम जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां गुप्ता धाम मंदिर जाते वक़्त भक्तों से भरी एक पिकअप वैन पलट गई। इस दुर्घटना में 4 महिलाओं की मौके पर मौत हो चुकी है। वहीं 7 से अधिक लोग गंभीर तौर पर चोटिल हुए हैं। इस पिकअप वैन में 25 से अधिक लोग बैठे हुए थे। ये सभी कैमूर पहाड़ी पर स्थित गुप्ता धाम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी के चलते यह पिकअप वैन सड़क से नीचे पलट गई। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शवों को कब्जे में ले लिया है तथा चोटिल व्यक्तियों का हॉस्पिटल में उपचार जारी है।

यह घटना चेनारी थाना इलाके के गायघाट की है। कहा जा रहा है कि इस वैन में क्षमता से अधिक कई यात्री बैठे थे, जिनकी संख्या 25 से भी अधिक थी। कैमूर पहाड़ी पर चढ़ते वक़्त बीच मार्ग में इस वैन का संतुलन बिगड़ गया तथा भक्तों से भरी यह पिकअप वैन सड़क से नीचे पलट गई। इस के चलते यह मंजर बहुत दिल दहला देने वाला था। वैन के पलटते ही वहां लोगों की चीख-पुकार मच गई। लोगों की चीख-पुकार सुन वहां आसपास के लोग आ पहुंचे। इस के चलते पुलिस और वन विभाग की टीम को भी कॉल कर सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस एवं वन विभाग की टीम ने पिकअप वैन से लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला। लोगों की माने तो यह दुर्घटना बेहद खतरनाक थी। इसमें चार महिलाओं की मौत हो चुकी है। इन मृतक लोगों में बक्सर के डुमरांव की रहने वाली मीरा देवी, भोजपुर जिला के कृष्णाब्रह्म की रहने वाली 60 वर्षीय परमेश्वरा देवी, भोजपुर जिला के ही शाहपुर थाना इलाके के चंद्रावती देवी तथा बिहिया थाना के बेलवनिया गांव की रहने वाली तेतरा देवी है।

वही इस घटना में 7 से अधिक लोग चोटिल हुए हैं। इन चोटिल व्यक्तियों में एक दो वर्षीय बच्चा तथा कई महिलाएं हैं। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने चोटिल व्यक्तियों को पहले चेनारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कराया था। मगर फिलहाल हालत गंभीर होने के कारण सभी का उपचार सासाराम के सदर चिकित्सालय में रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया, 12 से 15 लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई है। जबकि कुछ लोगों की गंभीर चोटें लगी हैं। इसके अतिरिक्त मृतक लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि, मामले की जानकारी प्राप्त होते ही सासाराम सदर SDM आशुतोष रंजन भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे।

BJP सांसद के 'X' अकाउंट से डाले गए Spa और बॉडी मसाज के अश्लील कंटेंट, हैरत में पड़े लोग!

सरकार का बड़ा कदम, इस राज्य में शुरू होगा 280 नए सीएम राइज स्कूलों का संचालन

'नीतीश के साथ काम करने में दिक्कत हो रही थी', बोले तेजस्वी यादव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -