पौने दो लाख चित्रों को प्रदर्शित कर, बनाया वर्ल्ड रिकाॅर्ड
पौने दो लाख चित्रों को प्रदर्शित कर, बनाया वर्ल्ड रिकाॅर्ड
Share:

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक प्रशंसक ने जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो प्रदर्शनी लगाई। इस प्रदर्शनी में, प्रदर्शनी लगाने वाले मनमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगभग पौने दो लाख फोटोज़ का प्रदर्शन किया। मनमोहन अग्रवाल का कहना है कि, इसे गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड में दर्ज किया गया है। हालांकि मनमोहन अग्रवाल के पहले, एक व्यक्ति सबसे अधिक फोटोज़ प्रदर्शित करने का रिकाॅर्ड बना चुका है।

जिसमें उसने 1.44 लाख तस्वीरों को कलेक्ट करने का रिकाॅर्ड बनाया है। गिनीज बुक के मानदंडों के अनुसार प्रदर्शनी में कोई भी फोटो 3.9 इंच से कम नहीं लगाई गई। उक्त प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक सफर के प्रारंभ की जानकारी शामिल थी।

मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि, इस प्रदर्शनी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कई फोटोज़ कलेक्ट करने में बड़ा समय लगा। प्रदर्शनी हेतु करीब 6 माह से तैयारियाॅं की गई थीं। उनका कहना था कि, गिनीज बुक की ओर से सर्टिफिकेट मिलेगा तो उसे प्रधानमंत्री कार्यालय को भेंट किया जाएगा। गौरतलब है कि, मनमोहन अग्रवाल अपने कलेक्शन्स से कई बार वर्ल्ड रिकाॅर्ड बना चुके हैं। वर्ल्ड रिकाॅर्ड में लकड़ी का चम्मच और 700 वर्ष पुराना काफी बड़ी आकृति का कैलेंडर शामिल है।

निगरानी तंत्र ' प्रगति 'ने बढ़ाई, परियोजनाओं की गति

पीएम मोदी आज देश को देंगे, सरदार सरोवर बांध की सौग़ात

ईंधन के बढ़े दामों के खिलाफ, कांग्रेस का अभियान

बुलेट ट्रेन, आलोचना की पटरी पर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -