दुनिया का सबसे काला बच्चा इंसान या बंदर का नही बल्कि क्ले का है
दुनिया का सबसे काला बच्चा इंसान या बंदर का नही बल्कि क्ले का है
Share:

आँखे भी कभी-कभी धोखा खा जाती है। सोशल साइट्स पर इन दिनों एक बेहद ही काले बच्चे की तस्वीर वायरल हो रही थी। लोग इसे दुनिया का सबसे काला बच्चा बता रहे थे। लेकिन अब इस तस्वीर का सच सामने आ गया है। ये बच्चा किसी इंसान या किसी बंदर या गोरिल्ले का नही है। बल्कि यह एक मिट्टी का बनाया हुआ डॉल है। पॉलिमर क्ले आर्ट से बनाई गई इस बच्चे की मूर्त को इ-बे ने बनाया है और वेलेंचाइन में गिफ्ट के तौर पर इसे खरीदा गया था।

वेबसाइट पर यह कई रंगों में उपलब्ध है। जिसकी कीमत 50 से 80 डॉलर है। इसे Ooak baby gorilla monkey Clay Doll नाम दिया गया है। इसे लीला पियरसन ने बनाया है। उन्होने बतयाा कि मैंने 2005 में इसका स्केच बनाया था। इसका मकसद था जानवरों के प्रति अपने प्रेम को दर्शाना। 2006 में मैने इसे ऑनलाइन बेचना शुरु किया तो यह काफी फेमस हो गया।

पियरसन को ये भी नही पता कि उनके आर्ट को दुनिया का सबसे काला बच्चा बताकर वायरल किया गया। वायरल होने के बाद दावा किया जा रहा था कि ये बच्चा साउथ अफ्रीका में जन्मा है। हांलाकि नेट यूजर्स पर इसका प्रमाणिकता को लेकर कई सवाल उठे थे। सोशल साइट पर तो यहां तक दावा किया गया था कि इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -