गाड़ी की टंकी फुल करवाने से पहले यहाँ चेक कर लें आज का पेट्रोल-डीजल का भाव
गाड़ी की टंकी फुल करवाने से पहले यहाँ चेक कर लें आज का पेट्रोल-डीजल का भाव
Share:

सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट कर दी हैं। इससे पहले कच्चे तेल की कीमतों में आग भड़कनी आरम्भ हो गई है। क्रूड का रेट 90 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। इसके बाद भी आज एक और शनिवार रहात भरा है। आज 474वें दिन से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। अंतिम बार 21 मई 2022 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में परिवर्तन हुआ था। आज तेल के दाम न कम हुए और न ही बढ़े। 

ब्लूमबर्ग एनर्जी के अनुसार, ब्रेंट क्रूड का नवंबर वायदा भाव आज 88.55 डॉलर प्रति बैरल है। डब्ल्यूटीआई का अक्टूबर का वायदा भाव अब 85.55 डॉलर प्रति बैरल है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच मार्च, 2022 से अब तक क्रूड की कीमतें लगभग 54 डॉलर प्रति बैरल गिर चुके हैं। मार्च 2022 में क्रूड की अंतरराष्ट्रीय कीमतें 139 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं। देश में आज देश में सबसे सस्ता पेट्रोल ₹84.10 एवं डीजल ₹79.74  प्रति लीटर पोर्ट ब्लेयर में है। दूसरी ओर सबसे महंगा ईंधन राजस्थान कें श्रीगंगानगर में है। यहां पेट्रोल का भाव ₹113.48 है, जबकि डीजल ₹98.24 में बिक रहा है। आज दिल्ली की तुलना में जयपुर में जहां पेट्रोल लगभग 12 रुपये लीटर महंगा है, वहीं, पोर्ट ब्लेयर में इतना ही सस्ता।

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम:-
पेट्रोल डीजल का रोज का भाव आप SMS के माध्यम से भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर एवं बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोर्ड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर दाम पता कर सकते हैं.

'वैज्ञानिकों से अपील हैं कि वो मोदी जी को सूर्यलोक पर पहुंचा दें': लालू यादव

करवा चौथ सरगी थाली के लिए स्वादिष्ट मीठी मठरी कैसे तैयार करें, जानिए

महिलाओं ने दौड़ा-दौड़ाकर की पूर्व सरपंच की चप्पलों से पिटाई, लगाया ये आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -