अन्य देशों के मुकाबले भारत में कम होता है कीटनाशकों का प्रयोग : कृषि मंत्रालय
अन्य देशों के मुकाबले भारत में कम होता है कीटनाशकों का प्रयोग : कृषि मंत्रालय
Share:

नई दिल्ली : अन्य देशों के मुकाबले भारत में कीटनाशकों का प्रयोग सबसे कम होता है। कृषि मंत्रालय ने बताया है कि देश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के साथ ही किसानों को कीटनाशकों के कम प्रयोग के लिए जागरूक भी किया जाता है। 

ऑनलाइन दवाओं की बिक्री पर रोक हटाने से हाईकोर्ट ने किया इनकार

इतना होता है प्रयोग 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कृषि मंत्रालय के आंकड़ों की माने तो तमाम देशों की तुलना में कीटनाशकों का सबसे कम उपयोग भारत में होता है।  मंत्रालय का कहना है अमेरिका, यूरोप, जापान और कोरिया में भारत की अपेक्षा प्रति हेक्टेयर कीटनाशक की खपत कई गुना ज्यादा है। भारत में जहां प्रति हेक्टेयर 0.5 किलोग्राम कीटनाशक का प्रयोग किया जाता है। वहीं, अमेरिका में 7 किलोग्राम कीटनाशक प्रति हेक्टेयर, यूरोप में 2.5 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर, जापान में 12 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर कीटनाशक का प्रयोग किया जाता है।

अयोध्या मामला: संविधान पीठ द्वारा होगा राम मंदिर का निर्णय, 10 जनवरी से पांच जज करेंगे सुनवाई

जानकारी के लिए बता दें की देश में कृषि मंत्रालय कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग को रोकने के लिए किसानों को जागरुक करता है और उन्हें बताता है कि निर्धारित मात्रा में इसका उपयोग ही मानव, जानवर और पर्यावरण के लिए उचित है।कृषि मंत्रालय निरंतर कीटनाशकों के उपयोग और उनकी गुणवत्ता की निगरानी भी करता है।

सीवीसी की सिफारिश पर दी गई थी सीबीआई निदेशक को छुट्टी- अरुण जेटली

पीएम मोदी के गैर-क़ानूनी आदेशों को SC ने किया ख़ारिज, देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री- कांग्रेस

भाजपा की रथयात्रा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को दिया नोटिस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -