सरकारी योजना: एक चूहा मारने पर मिलेंगे 25 रुपए
सरकारी योजना: एक चूहा मारने पर मिलेंगे 25 रुपए
Share:

पेशावर : सोचिए कि आपको बिल्लियों वाले काम करने पड़े और आपको उसके लिए पैसे भी दिए जाएं, तो। दरअसल पाकिस्तान का पेशावर शहर चूहों की गिरफ्त में है। चूहे द्वारा एक नवजात बच्चे को काटे जाने के बाद उसकी मौत की खबर से तंग आकर प्रशासन ने भी एक ऐलान कर दिया है।

स्थानीय प्रशासन ने एक चूहे को मारने पर 25 रुपए का ईनाम देने की घोषणा की है। चूहों से निजात पाने और इसमें आम लोगों शामिल करने की नियत से यह कदम उठाया गया है। पानी एवं सफाई सेवा विभाग मारे गए चूहों को इकठ्ठा करने और उन्हें मारने वाले लोगों को ईनाम देने के लिए कुछ केंद्र खोलने की भी घोषणा की है।

इनाम राशि चूहे मारने वालों तक पहुंचाने के लिए मोबाइल सेवा भी शुरु की गई है। साथ ही घर-घर चूहों को मारने वाली दवाइयां भी बांटी जा रही है। पेशावर के जिला नाजिम मुहम्मद आसिम ने बताया कि बड़े चूहों से निपटने के उपायों पर चर्चा के लिए एक बैठक बुलाई गई, जिसमें ये निर्णय लिए गए।

इन चूहों की चर्चा प्रांतीय विधानसभा और पेशावर हाई कोर्ट तक हो चुकी है। 22-30 सेमी तक ये चूहे न केवल स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा करते हैं, बल्कि लोगों पर हमला कर और उन्हें काटकर नुकसान पहुंचाते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -