58 साल में, इस शख्स ने की हैं 120 शादियाॅं
58 साल में, इस शख्स ने की हैं 120 शादियाॅं
Share:

थाईलैंड। आपने अक्सर कुछ ऐसे लोगों के बारे में सुना होगा जो कि, एक से अधिक शादियाॅं करते हैं। मगर क्या आपने ऐसे किसी शख्स के बारे में सुना है जो 100 से अधिक शादियाॅं कर चुका हो। यदि हम इसे लेकर आपसे सवाल करेंगे तो आप कहेंगे, क्यों मजाक कर रहे हैं, यह तो भगवान श्रीकृष्ण के युग में ही संभव है। मगर ऐसा कलयुग में भी संभव है। जी हाॅं, थाईलैंड के नकोन नायोक प्रांत के निवासी तंबन प्रैजर्ट को इस काम में माहिर माना जाता है।

उनकी पत्नियों को तंबन के बहुविवाह करने से कोई परेशानी नहीं है। दरअसल तंबन ने 100 से भी अधिक शादियाॅं की हुई हैं। मौजूदा समय में तंबन की 120 बीवियां और 28 बच्चे है। हालांकि यहाॅं बहुविवाह पर प्रतिबंध लगा हुआ है। मगर इसके बाद भी इस व्यक्ति ने अवैध तरह से विवाह किया हुआ है।

शादियाॅं करने को लेकर तंबन कहते हैं कि, उनका कंस्ट्रक्शन का कारोबार है। इस दौरान वे कई लड़कियों से मिलते हैं। अधिकांश लड़कियाॅं यंग और खूबसूरत होती हैं ऐसे में वे जहाॅं भी कंस्ट्रक्शन साईट प्रोजेक्ट करते हैं, वहाॅं शादी कर लिया करते हैं। इस मामले में तंबन ने कहा कि, वे शादी को लेकर अपनी पत्नियों को पहले ही जानकारी दे देते हैं, कि वे शादी करने वाले हैं। शादी करने के लिए वे लड़कियों के माता पिता से चर्चा करते थे मगर शादी के पहले ही वे अपनी पत्नियों के बारे में जानकारी दे देते थे। अब तंबन ने 27 वर्ष की एक लड़की से फोन के माध्यम से शादी की है।

धर्म परिवर्तन कर दूसरी शादी करने पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

शादी करने की आड़ में बनाए संबंध

जानें..महेश भट्ट की तीसरी बेटी और दो शादी के पीछे छिपे कई राज़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -