प्रदर्शन से आजाद नहीं होगा बलूचिस्तान
प्रदर्शन से आजाद नहीं होगा बलूचिस्तान
Share:

नई दिल्ली : पाकिस्तान के कब्जे वाले बलूचिस्तान को आजाद कराने का आंदोलन जोर पकड़ रहा है। बलूच नेता जहां हर हाल में बलूचिस्तान को आजाद कराने के लिये विश्व के बड़े देशों का समर्थन जुटा रहे है वहीं बलूच नेताओं का यह भी मानना है कि शांतिपूर्वक किये जाने वाले प्रदर्शन आंदोलनों से बलूचिस्तान आजाद नहीं हो सकता है। यह बात बलूच नेता नाएला बलोच ने कही है।

सर्जिकल की जरूरत

बलूच नेता ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत महसूस हो रही है। उन्होंने इसके लिये भारत से आग्रह किया है। बलूच नेता ने कहा कि पाकिस्तान की सरकार न तो शांति चाहती है और न ही लोकतंत्र या मानवाधिकार में सरकार का विश्वास है।

पाक में युद्ध की ताकत नहीं

बलूच नेता नाएला ने स्पष्ट कहा है कि पाकिस्तान में युद्ध करने की ताकत नहीं है। वह किसी देश के खिलाफ जीत हांसिल नहीं कर सकता। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के पास बलूचिस्तान से भी युद्ध करने की ताकत नहीं है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -