कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर आगज़नी-पथराव, हिंदुत्व को आतंकी बताने पर भड़के लोग
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर आगज़नी-पथराव, हिंदुत्व को आतंकी बताने पर भड़के लोग
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के नैनीताल स्थित घर में तोड़फोड़, पथराव और आगज़नी की खबरें मिल रहीं है। सलमान खुर्शीद ने अपने फेसबुक पर अपने घर की तस्वीरें पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, सलमान खुर्शीद के किताब में हिंदुत्व को लेकर की गई टिप्पणी से नाराज लोगों ने सोमवार (15 नवंबर 2021) को उनके घर में तोड़फोड़ की और आगज़नी की। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँचकर छानबीन में जुट गई है। 

 

कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों के हाथ में भाजपा का झंडा था और वे साम्प्रदायिक नारे लगा रहे थे। सलमान खुर्शीद ने जो तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट की हैं, उनमें टूटे काँच नज़र आ रहे हैं, साथ ही एक जगह कुछ जलता नज़र आ रहा है। लॉन में कुछ लोगों ने आग लगा रखी है। DGI (कुमाऊं) नीलेश आनंद ने मामले को लेकर बताया कि, 'राकेश, कपिल और 20 अन्य पर केस दर्ज किया गया है। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।'

बता दें कि सलमान खुर्शीद द्वारा लिखित पुस्तक ‘सनराइज ओवर अयोध्या’: नेशनहुड इन आवर टाइम्स’ को लेकर विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक वकील ने इस पुस्तक के प्रसार, बिक्री, खरीद और प्रकाशन को रोकने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

विगत 20 वर्षों में पुलिस हिरासत में हुई 1888 मौतें, लेकिन सिर्फ 26 पुलिसकर्मी दोषी करार

नेपाल में, भारत ने 50,000 घरों का पुनर्निर्माण पूरा किया

ब्रिटेन में 36517 नए Covid-19 मामलों, 63 मौतें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -