लोगों ने फाड़ा विशालकाय सांप का पेट, अंदर से निकली ऐसी चीज देखकर फ़टी रह गई आँखे
लोगों ने फाड़ा विशालकाय सांप का पेट, अंदर से निकली ऐसी चीज देखकर फ़टी रह गई आँखे
Share:

ब्राजील के अमेजन रेनफॉरेस्ट से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है यहाँ एक गांव में भेड़ चराने वाले लोगों को लगभग 20 फीट लंबा सांप नजर आया। सांप का पेट बहुत फूला हुआ था। यह देखकर ग्रामीणों को शक हुआ। इसके चलते उन्होंने सांप का पेट फाड़ दिया। बाद में सांप के पेट से जो निकला उसे देख उनके होश उड़ गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।  

प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, घटना ब्राजील के अमेजन रेनफॉरेस्ट (Amazon Rainforest) क्षेत्र की है। जहां Sitio Boa Vista और Povoado Santo Antonio क्षेत्र के लोगों को पिछले सप्ताह एक विशालकाय सांप नजर आया। ये बोआ कन्स्ट्रिक्टर सांप तकरीबन 20 फीट लंबा था। दरअसल, गांव के लोगों की एक भेड़ गायब थी। ऐसे में जब उन्हें बोआ कन्स्ट्रिक्टर (Boa Constrictor) नजर आया तो उनको शक हुआ। क्योंकि सांप का पेट काफी फूला हुआ था। इस बीच जब कुछ लोगों ने चाकू से सांप का पेट काटा तो उसके भीतर से एक पूरी भेड़ बाहर निकल आई।  

18 मार्च को हुई इस हैरान कर देने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। जिसे देखने के पश्चात् लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे लोगों की भीड़ बोआ कन्स्ट्रिक्टर सांप को घेर कर खड़ी है। कुछ लोग चाकू से उसके पेट को काट रहे हैं। अंत में सांप के पेट से भेड़ का एक बच्चा निकलता है। वो अचेत स्थिति में पड़ा होता है। बोआ कन्स्ट्रिक्टर को अपने शिकार को पचाने में सामान्य रूप से 5 दिन तक का वक़्त लग सकता है। वहीं, मामले पर ब्राजील के वन्य जीव अफसरों ने कहा कि जब किसी को Boa Constrictor मिले तो उसके साथ कुछ भी ना करें। बल्कि पर्यावरण पुलिस, पर्यावरण विभाग या दमकल विभाग को फोन करें। 

नहीं रहे मशहूर यूट्यूबर MrBeast! पोस्ट देखकर भड़के लोग

गर्भ में पल रहे बच्‍चे ने दिखाए 'बाइसेप्‍स'! इंटरनेट पर छाई इस एक्ट्रेस के होने वाले बच्चे की तस्वीर

शादी वाले दिन ही दूल्हे ने कर दी ऐसी हरकत, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -