प्रकाश राज ने उड़ाया चंद्रयान-3 का मजाक तो भड़के लोग, एक्टर को लगाई जमकर लताड़
प्रकाश राज ने उड़ाया चंद्रयान-3 का मजाक तो भड़के लोग, एक्टर को लगाई जमकर लताड़
Share:

एक तरफ जहां चंद्रयान -3 की सफल लॉन्चिंग को लेकर पूरा देश गर्वांन्वित महसूस कर रहा है। वही कुछ ऐसे भी लोग है, जो कि चंद्रयान -3 का मजाक बनाने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। अब यह मजाक वो सियासी दुर्भावना से ग्रसित होकर बना रहे हैं या किसी पूर्वाग्रह का शिकार होकर, ये तो फिलहाल वही बता सकते हैं। दरअसल, आपको बता दें कि अभिनेता प्रकाश राज ने चंद्रयान -3 का मजाक उड़ाते हुए एक फोटो सार्वजनिक की तथा इसके अतिरिक्त पोस्ट भी किया तत्पश्चात, उनके खिलाफ लोगों का गुस्सा सांतवे आसमान पर पहुंच गया। 

दरअसल, अपनी पोस्ट में प्रकाश राज ने लिखा है कि यह देखिए चंद्रयान -3 की पहली झलक। इस पोस्ट के साथ प्रकाश राज ने मून मिशन को लेकर हास्यास्पद तस्वीर भी साझा की है, जिसके बाद लोग अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं कर सके। एक शख्स ने तो प्रकाश राज को यहां तक कह दिया कि आप ऐसा करके किसी विशेष पार्टी का नहीं, बल्कि समस्त राष्ट्र का अपमान कर रहे हैं।

बहरहाल, अब अपकमिंग दिनों में प्रकाश राज की तरफ से इस पूरे प्रकरण पर अपनी सफाई में क्या दलीलें पेश की जाती हैं। इस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी। बता दें कि चंद्रयान -3 की लॉन्चिंग गत 19 जुलाई को हुई थी। हालांकि, इससे पहले 2019 में चंद्रयान -2 की लॉन्चिंग हुई थी, मगर किसी तकनीकी खराबी के कारण विफल हो गई थी, मगर इस बार हमने पुरानी त्रुटियों से सीखकर कीर्तिमान स्थापित करने का मन बना लिया है।

नहीं होगी सनी देओल के बंगले की नीलामी, बैंक ने वापस लिया ऑक्शन का नोटिस

सलमान खान के नए लुक ने इंटरनेट पर मचाई खलबली, फैंस पूछ रहे ये सवाल

रेशमा शेट्टी का सलमान खान के करियर पर असर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -