'लोग बिस्तर में घुसकर उर्फी जावेद की तस्वीरें देख रहे हैं, आज मैं भी', आखिर क्यों ऐसा बोले चेतन भगत
'लोग बिस्तर में घुसकर उर्फी जावेद की तस्वीरें देख रहे हैं, आज मैं भी', आखिर क्यों ऐसा बोले चेतन भगत
Share:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद आए दिन किसी न किसी वजह के चलते ख़बरों में बनी रहती है। आए दिन उर्फी का अतरंगी लुक देख हर किसी को हैरान कर देता है। वही हाल ही में उर्फी जावेद को लेकर चेतन भगत ने बड़ा बयान दिया। चेतन भगत अपनी लेखनी के साथ-साथ बेबाक अंदाज के लिये जाने जाते हैं। 

मीडिया से चर्चा में चेतन ने कहा कि इंटरनेट और डेटा अच्छी चीज है, मगर इसने हमारे यूथ को कमजोर बना दिया है। लड़के फोन में सारा दिन रील्स देखते रहते हैं। फोटो लाइक करते रहते हैं। आगे वो उर्फी जावेद पर बात करते हैं तथा बोलते हैं, यूथ उर्फी जावेद की फोटो लाइक कर रहा है। इंटरव्यू में क्या बोलोगे जाकर मेरे को उर्फी की सारी ड्रेसेस पता है। उर्फी की गलती नहीं है। वो अपना करियर बना रही है। लोग बिस्तर में घुस कर उर्फी की फोटोज देख रहे हैं। आज मैं भी उर्फी की फोटोज देखकर आया हूं। आज उसने दो फोन पहने हैं। चेतन भगत ने ये भी कहा कि उर्फी जावेद जैसे लोग मिलते रहते हैं। इस पर कहानियां बनती हैं। 

उर्फी जावेद के अतिरिक्त चेतन भगत ने उल्लू टीवी पर भी खुल कर चर्चा की। चेतन कहते हैं कि उल्लू क्या होता है, जो रात को जागता है। उल्लू टीवी वो है जो रात को देखा जाता है। चेतन भगत ने बताया कि उनके समय पर एंटरटेनमेंट की कमी थी। इसलिये उन्होंने लिखना चालू किया। आगे चेतन ने कहा कि जिस उम्र में पढ़ाई करनी होती है उसी उम्र में डेट करने, गर्लफ्रेंड बनाने की इच्छा भी बहुत होती है। मगर अच्छी गर्लफ्रेंड होने से नौकरी नहीं मिलेगी। हां ऐसा अवश्य हो सकता है कि अच्छी नौकरी हो तो गर्लफ्रेंड अच्छी मिल जाएगी। चेतन ने कहा कि मेरा मकसद है कि मैं यूथ को बेस्ट डायरेक्शन में लाऊं। रीडिंग पॉजिटिव चीज है, जो आपके ध्यान को बढ़ाती है। लोगों को फोन की लत लग चुकी है, जो कि अच्छा नहीं है। 

'मेरी कहानी भी श्रद्धा जैसी ही है', लिव इन रिलेशनशिप पर इस एक्ट्रेस ने किया हैरतंअगेज खुलासा

एक ही सेगमेंट में मिल रही ये बाइक्स, जानिए क्या है इनकी खासियत

इस मशहूर सिंगर की बाँहों में नजर आई शहनाज गिल, वायरल हुआ VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -