देशभर से फौजियों के सम्मान में लोग भेज रहे है संदेश
देशभर से फौजियों के सम्मान में लोग भेज रहे है संदेश
Share:

नईदिल्ली। एक ओर देशभर में दीपावली का उल्लास हर कहीं बिखरा हुआ नज़र आ रहा था। हर कोई दीपपर्व की खुशियां मनाने में लगा था तो दूसरी ओर सरहद पर तैनात जवान देश की रक्षा में अपनी जान की बाजी लगा रहे थे। रविवार को ही कुठआ, सांबा आदि सीमा क्षेत्रों में पाकिस्तान ने सीज़फायर का उल्लंघन किया ऐसे में भी सरहद पर जवानों ने जांबाजी का परिचय देते हुए पाकिस्तान की गोलीबारी का जवाब दिया।

देशभर ने अपनी दीपावली मनाने के साथ सैनिकों को याद किया। कहीं दिवाली के दिन शाम के समय लोगों ने एक दिया वीर जवानों के नाम कर दीपावली का उल्लास सभी के साथ साझा किया तो कुछ लोगों ने वेबसाईट मायगोव पर अपने विचार व्यक्त कर सैनिकों के प्रति सम्मान जताया। बड़े पैमाने पर लोग इस साईट पर अपने विचार प्रेषित कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली का पर्व सरहद पर तैनात जवानों से मिलकर मनाया तो दूसरी ओर देशभर के लोगों ने जवानों के सम्मान में अपनी भावनाऐं अभिव्यक्त कीं। ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फोटो को ट्विटर पर बड़े पैमाने पर लोगों ने लाईक किया और ट्विट कर जवानों का और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावना का सम्मान किया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -