बादशाह के 'पानी पानी' सांग के बाद बॉलीवुड के इस गाने का भोजपुरी वर्जन हुआ रिलीज
बादशाह के 'पानी पानी' सांग के बाद बॉलीवुड के इस गाने का भोजपुरी वर्जन हुआ रिलीज
Share:

भोजपुरी फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता और गायक पवन सिंह (Pawan Singh) अपने अभिनय के साथ गायिकी से भी सभी का दिल जीत चुके हैं। उनका प्रत्येक सांग रिलीज होने के साथ वायरल हो जाता है। उनका स्टाइल अलग है जो प्रशंसकों को अपना दीवाना बना लेता है। अब पवन सिंह का नया सांग आज रिलीज हो गया है। उनके इस सांग का नाम ‘तुमसा कोई प्यारा’ है।

वही सोशल मीडिया पर पवन सिंह ने पोस्ट साझा करके सांग रिलीज होने की खबर दी है। ये बॉलीवुड सांग तुमसा कोई प्यारा का भोजपुरी वर्जन है। पवन ने सोशल मीडिया पर सांग साझा करते हुए लिखा- तुमसा कोई प्यारा रिलीज हो गया है। आपको बता दें कुछ ही घंटों में इस सांग को लाखों लोग देख चुके हैं। पवन सिंह के साथ तुमसा कोई प्यारा सांग में सौंदर्या शर्मा तथा लेखा प्रजापति दिखाई दी हैं। पवन दोनों के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस सांग को पवन सिंह एवं प्रियंका सिंह ने गाया है। इस सांग के लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं तथा म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

वही पवन सिंह ने इस नए सांग को यूट्यूब पर 5 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। प्रशंसक कई सारे कमेंट भी कर रहे हैं। हर बार की भांति प्रशंसकों को पवन सिंह का इस बार भी अंदाज पसंद आया है। हाल ही में छठ के त्यौहार पर पवन सिंह ने बॉलीवुड गायक सोनू निगम के साथ गाना गाया था। इस सांग का नाम जय छठी मईया था। इस सांग को पवन सिंह तथा सोनू निगम के साथ खुशबू जैन ने गाया है। इस सांग के बोल अरुण बिहारी ने लिखे थे।

इंटरनेट पर छाया 'छम्मक छल्लो', मिले लाखों व्‍यूज

रिलीज हुआ बादशाह के 'पानी पानी' गानें का भोजपुरी वर्जन, फैंस को आया पसंद

खेसारी लाल यादव के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, जानिए क्या है मामला?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -