इंटरनेट पर छाया 'छम्मक छल्लो', मिले लाखों व्‍यूज
इंटरनेट पर छाया 'छम्मक छल्लो', मिले लाखों व्‍यूज
Share:

भोजपुरी फिल्मों के मशहूर गायक अरविंद अकेला कल्लू का एक सांग इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। 'छम्मक छल्लो' नाम का यह सांग प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहा है। इस सांग में अरविंद के साथ सोशल मीडिया सेंसेशन आकांक्षा दुबे दिखाई दे रही हैं। इस सांग के म्यूजिक वीडियो में अरविंद एवं आकांक्षा खूब नाच रहे हैं। 

वही अकांक्षा ने अपनी हॉट अदाओं से सांग में चार चंद लगा दिए हैं। दोनों की शानदार केमेस्ट्री ने सभी ऑडियंस को दीवाना बना दिया है। रिलीज होने के कुछ ही दिनों में सांग को 8 लाख 52 हज़ार से अधिक व्यूज प्राप्त हो चुके है। वहीं 34 हज़ार उपयोगकर्ताओं ने इसे लाइक किया है। इस सांग को अरविंद के साथ भोजपुरी की ट्रेंडिंग गायिका शिल्पी राज ने गया है। इसके अतिरिक्त इस सांग के बीच बीच में कल्लू रैप करते हुए भी नजर आ रहे हैं। यह सांग वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। 

वही इस सांग के लिरिक्स अजय बच्चन ने लिखे है। वहीं संगीत प्रियंशु सिंह ने दिया है। इसे कोरियोग्राफर राहुल यादव ने किया है। वहीं इसके प्रॉडक्शन हैड पंकज सोनी हैं। वहीं भोजपुरिया ने इसे निर्देशित किया है इससे पूर्व अरविंद अकेला का 'ए प्यार करेलु' नाम का सांग रिलीज हुआ था। इस गाने को भी प्रशंसकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। वहीं आकांक्षा दुबे का अंकुश राजा के साथ '4 बजे भोर ले नाचत रह' रिलीज हुआ था। 

रिलीज हुआ बादशाह के 'पानी पानी' गानें का भोजपुरी वर्जन, फैंस को आया पसंद

खेसारी लाल यादव के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, जानिए क्या है मामला?

शिल्पी-पवन की कैमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल, 24 घंटे में मिले लाखों व्यूज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -