पवन सिंह ने तोड़ा रैपर बादशाह का रिकॉर्ड, इस नए गाने ने रचा इतिहास
पवन सिंह ने तोड़ा रैपर बादशाह का रिकॉर्ड, इस नए गाने ने रचा इतिहास
Share:

हाल ही के समय में भोजपुरी गायक पवन सिंह का जलवा सिर चढ़कर बोल रहा है। पवन सिंह ने अपने एक सांग से भोजपुरी म्यूजिक जगत का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ये रिकॉर्ड है एक दिन में सबसे अधिक व्यूज पाने वाले भोजपुरी सांग का। 'वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी' यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हुए पवन सिंह के इस भोजपुरी होली सांग ने रिलीज होने के 24 घंटे के भीतर 12 मिलियन व्यूज प्राप्त कर लिए हैं, जो भोजपुरी जगत में अपने आप में एक रिकॉर्ड है। यही नहीं, पवन सिंह बॉलीवुड के लोकप्रिय रैपर बादशाह को भी टक्कर दे रहे हैं।

बता दें कि बादशाह के सांग पर एक दिन में तक़रीबन 13 मिलियन प्राप्त हुए थे, क्योंकि भोजपुरी सांग्स के दर्शक एवं बॉलीवुड के दर्शकों की संख्या में बहुत बड़ा अंतर है और इसके बाद भी पवन सिंह के सांग का इतना सुना जाना उनकी पॉपुलैरिटी को दर्शाता है। पवन सिंह के इस सांग के बोल हैं।।। 'लहंगवा लस लस कर।।।ता'। 'बिहार तक' यू-ट्यूब चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, इस सांग को रिलीज होने के 3 घंटे के अंदर 2 मिलियन व्यूज, 6 घंटे में चार मिलियन, 8 घंटे में 6 मिलियन तथा 14 घंटे में 9 मिलियन व्यूज प्राप्त कर लिए थे। 

वहीं, 20 घंटे में इस सांग को 12 मिलियन व्यूज प्राप्त कर चुके थे। इस सांग को पवन सिंह एवं नीलम गिरी पर फिल्माया गया है। सांग के वीडियो में दोनों की जोड़ी भोजपुरी ऑडियंस को बहुत पसंद भी आ रही है। इस सांग को अरुण बिहारी ने लिखा है तथा छोटे बाबा ने इसका संगीत दिया है।

विजय सेतुपति इस कारण आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से हुए अलग, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

धनुष ने जारी किया ‘कर्णन’ का फर्स्ट लुक, इस दिन होगी रिलीज

'राधेश्याम' का टीजर रिलीज करते हुए प्रभास ने किया बड़ा ऐलान, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -