'2 बार गर्भपात करवाया, मारपीट करता था', भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी का गंभीर आरोप
'2 बार गर्भपात करवाया, मारपीट करता था', भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी का गंभीर आरोप
Share:

भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है। जी दरअसल हाल ही में आई खबर के मुताबिक सुपरस्टार पवन सिंह तलाक लेने कजा रहे हैं। जी हाँ और यह जानने के बाद आपके होश उड़ सकते हैं। मिली जानकारी के तहत अब पवन सिंह ने पत्नी ज्योति सिंह से तलाक मांगा है। आप सभी को बता दें कि उन्होंने आरा व्यवहार न्यायालय के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। जी हाँ और इन सभी के बीच सुपरस्टार की पत्नी ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जी हाँ और इस मामले में कोर्ट ने अगली तारीख दी है।

कहा जा रहा है पवन सिंह अब अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहते हैं और वह अपनी पत्नी को छोड़ना चाहते हैं। वहीं कोर्ट के बाहर पवन सिंह की पत्नी के वकील विष्णुधर पांडेय ने बताया कि, 'सुपरस्टार और उनकी पत्नी के बीच नहीं पट रही है। दोनों के बीच विवाद होते रहता है। इसी विवाद को लेकर तलाक की अर्जी दी गई है। पवन सिंह शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ अत्याचार करते थे। वे उनसे मारपीट करते थे। गाली गलौच किया करते थे। शादी के बाद पवन सिंह ने दो बार पत्नी का गर्भपात कराया था।' वैसे तो पवन सिंह पर ज्योति के लगाए आरोप गंभीर हैं। हालांकि इन आरोपों में कितनी सच्चाई है इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन यह जरूर कहा जा सकता है कि फैंस के लिए यह दुःख भरी खबर है।

आपको पता ही होगा ज्योति सिंह संग पवन सिंह की ये दूसरी शादी है। जी दरअसल पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम ने सुसाइड किया था। वैसे पवन सिंह के करियर के बारे में बात करें तो वह जाने माने भोजपुरी सिंगर, म्यूजिक कंपोजर, प्रोड्यूसर हैं। जी हाँ और बचपन से ही पवन सिंह ने गाना गाना शुरू कर दिया था। वह स्टेज शोज करने लगे थे और उनके नाम कई हिट भोजपुरी गाने हैं।

बड़ा झटका! तलाक लेने जा रहा यह मशहूर भोजपुरी स्टार, पहली पत्नी ने कर ली थी आत्महत्या

यौन उत्पीड़न मामले में बुरा फंसा ये अभिनेता, पुलिस ने जारी किया लुक आउट नोटिस

लंबे नाख़ून को काटे आज वरना होंगी ऐसी गंभीर बीमारियां कि कोई दवा नहीं करेगी असर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -