परशुराम जन्मोत्सव के दिन इन मन्त्र और आरती से करें पूजन
परशुराम जन्मोत्सव के दिन इन मन्त्र और आरती से करें पूजन
Share:

आप सभी जानते ही होंगे वैशाख माह (vaishakh month 2022) की शुक्ल पक्ष की तृतीया पर भगवान विष्णु (lord vishnu) के अवसार परशुराम जी (bhagwan parshuram) का जन्म हुआ था। भगवान परशुराम भार्गव वंश में जन्मे भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं और उनका जन्म त्रेतायुग में हुआ था। आप सभी को बता दें कि परशुराम जी का जन्मोत्सव (parshuram jayanti 2022) वैशाख मास में शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाई जाती है और इस पावन दिन को अक्षय तृतीया कहा जाता है। जी हाँ और यह पर्व इस साल 3 मई को है। तो हम आपको बताने जा रहे हैं परशुराम जी के मंत्र और उनकी आरती जो आपको उनकी पूजा करने के दौरान उपयोग में लेने हैं।

इन मंत्रों का करें जाप: कहा जाता है जो व्यक्ति भगवान परशुराम की सच्चे मन से सेवा और प्रार्थना करता है उसे धर्म, ज्ञान, संतान प्राप्ति, विवाह, वाक् सिद्धि आदि का फल मिलता है। इसी के साथ ही पूजा के दौरान इन मंत्रों के उच्चारण से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

ॐ ब्रह्मक्षत्राय विद्महे क्षत्रियान्ताय धीमहि तन्नो राम: प्रचोदयात्।।

ॐ जामदग्न्याय विद्महे महावीराय धीमहि तन्नो परशुराम: प्रचोदयात्।।

परशुराम जी की आरती-

शौर्य तेज बल-बुद्घि धाम की॥

रेणुकासुत जमदग्नि के नंदन।

कौशलेश पूजित भृगु चंदन॥

अज अनंत प्रभु पूर्णकाम की।

आरती कीजे श्री परशुराम की॥1॥

 

नारायण अवतार सुहावन।

प्रगट भए महि भार उतारन॥

क्रोध कुंज भव भय विराम की।

आरती कीजे श्री परशुराम की॥2॥

 

परशु चाप शर कर में राजे।

ब्रम्हसूत्र गल माल विराजे॥

मंगलमय शुभ छबि ललाम की।

आरती कीजे श्री परशुराम की॥3॥

 

जननी प्रिय पितु आज्ञाकारी।

दुष्ट दलन संतन हितकारी॥

ज्ञान पुंज जग कृत प्रणाम की।

आरती कीजे श्री परशुराम की॥4॥

 

परशुराम वल्लभ यश गावे।

श्रद्घायुत प्रभु पद शिर नावे॥

छहहिं चरण रति अष्ट याम की।

आरती कीजे श्री परशुराम की॥5॥

3 मई को है परशुराम जयंती, यहाँ जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

10 मई को है सीता नवमी, जानिए शुभ मुहूर्त

जल्द होना चाहते हैं मालामाल तो करें इन 3 मन्त्रों का जाप

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -