जल्द होना चाहते हैं मालामाल तो करें इन 3 मन्त्रों का जाप
जल्द होना चाहते हैं मालामाल तो करें इन 3 मन्त्रों का जाप
Share:

हिन्दू धर्म में कुबेर देव को धन का राजा माना जाता है। जी हाँ और इसी के चलते लोग कई तरह से कुबेर देवता को प्रसन्न करने के मार्ग अपनाते हैं, ऐसा इसलिए ताकि उनके घर में कभी भी धन का अभाव न हो कुबेर जी की कृपा बरसती रहे। हालाँकि अगर आप किसी भी पूजा पाठ के बाद कुबेर देव के इन 3 मंत्रों का जाप करते हैं तो जल्द ही आपकी दरिद्रता दूर होने लगेगी और इसी के साथ आपके घर में धन का वास बढ़ जाएगा। केवल यही नहीं बल्कि इसी के साथ ही, इन मंत्रों के प्रभाव से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी कर्ज से भी मुक्ति मिल जाएगी। आइए बताते हैं वह मंत्र।

कुबेर देव का अमोघ मंत्र- ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये
धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥

मंत्र जाप की विधि- इस मंत्र का जाप दक्षिण दिशा की तरफ मुख करके 108 बार करें। ध्यान रहे मंत्र का जाप करते समय धनलक्ष्मी कौड़ी को अपने पास जरूर रखें। जी दरअसल ऐसी मान्यता है कि इस मंत्र को बेल के पेड़ के नीच बैठकर इसका 1 लाख बार जप करने से सभी आर्थिक परेशानियों दूर हो जाती हैं।

मंत्र जाप का लाभ- कहा जाता है ये मंत्र कुबेर देवता का प्रिय माना जाता है। जी हाँ और इस पैंतीस अक्षरी मंत्र के ऋषि विश्रवा हैं छंद बृहती है। इसके अलावा यह भी मान्यता है कि यदि इस मंत्र का जाप तीन महीने तक लगातार किया जाए तो जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं आती।

अष्टलक्ष्मी कुबेर मंत्र-  ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥

मंत्र जाप का लाभ- यह मंत्र माता लक्ष्मी कुबेर देवता का मंत्र है। कहा जाता है जो व्यक्ति इस मंत्र का सच्चे मन से जप करता है उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। जी हाँ और इस मंत्र के जाप से जीवन में ऐश्वर्य, पद, प्रतिष्ठा, सौभाग्य की प्राप्ति होती है। केवल यही नहीं बल्कि इस मंत्र की साधना मुख्य रूप से शुक्रवार की रात को करना शुभ माना गया है।

धन प्राप्ति हेतु कुबेर मंत्र- ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः॥

मंत्र जाप का लाभ- इस मंत्र के जप से व्यक्ति को सभी भौतिक सुख प्राप्त होते हैं। इसी के साथ धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती। जी हाँ और अगर आप कुबेर देव के धन प्राप्ति मंत्र का नियमित जाप करते हैं तो कभी भी आर्थिक तंगी का सामना आपको नहीं करना पड़ेगा।

रविवार के दिन इन मन्त्रों का जाप कर करें सूर्य देव को खुश

संतान प्राप्ति से लेकर रोग मुक्ति तक जानिए महामृत्युंजय मंत्र के फायदे

रोग, बीमारी और संकटों से मुक्ति दिलाएंगे ये 10 मंत्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -