पैप्स के शादी वाले सवाल पर बोली परिणीति- 'पागल हो क्या...
पैप्स के शादी वाले सवाल पर बोली परिणीति- 'पागल हो क्या..."
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग अपने विवाह के रूमर्स को लेकर बहुत चर्चाओं  में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा जल्द ही विवाह करने वाले है। खबरों का कहना है कि परिणीति और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को पहले डिनर डेट पर और फिर एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट भी किया जा चुका है, इसके बाद दोनों के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ने वाला है। अब शादी के रूमर्स के मध्य परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा है। इस वीडियो में पैपराजी एक्ट्रेस से पूछते हैं कि आपकी शादी कब है?

खबरों का कहना है कि  परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) को हाल ही में मुंबई में स्पॉट भी किया जा चुका है। इस बीच एक्ट्रेस ब्लैक शर्ट और ग्रे कलर का लोवर पहने हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब पैपराजी अभिनेत्री से विवाह को लेकर सवाल करते हैं तो पैप्स की बात सुनकर परिणीति चोपड़ा स्माइल करने लगती हैं और फिर कहती हैं 'गायस आर यू मैड' और बाद में एक्ट्रेस पैप्स को इग्नोर कर आगे चली गई। परिणीत चोपड़ा का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग एक्ट्रेस के इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं।

 

परिणीति चोपड़ा के इस वीडियो पर लोग जबरदस्त प्रतिक्रिया भी देते हुए दिखाई दे रहे है। एक यूजर ने कमेंट में कहा है कि "परिणीति की शादी इलेक्शन के बाद है।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "वह ब्लश कर रही हैं।" एक और यूजर ने परिणीति चोपड़ा की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा है कि, "बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। परिणीति बिना मेकअप के भी बेहद ही क्यूट लगती हैं।"

प्रियंका चोपड़ा के बाद ये स्टार करने जा रहे है हॉलीवुड की ओर रुख

रेड मिनी ड्रेस में पूजा हेगड़े ने ढाया कहर

रैपर यो यो हनी सिंह ने बांधे PM मोदी की तारीफों के पूल, बोले- 'वो देश को आगे लेकर जाएंगे'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -