शादी में परिणीति चोपड़ा ने पहना बेशकीमती 'हरे पत्थर' से बना हार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
शादी में परिणीति चोपड़ा ने पहना बेशकीमती 'हरे पत्थर' से बना हार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अदाकारा परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर 2023 यानी कल उदयपुर के 'द लीला पैलेस' होटल में हुई। परिणीति ने शादी के चलते ग्रीन कलर के स्टोन से जड़ी हुई जूलरी पहनी थी जिसमें वह बहुत अच्छी लग रही थीं। क्या आप जानते हैं परिणीति की जूलरी में जो हरे स्टोन लगे हुए थे, वह कौन से थे?

परिणीति की जूलरी में जो हरे रंग के स्टोन लगे हुए थे, वह जाम्बियन एवं रशियन स्टोन (Zambian and Russian stone) थे। मनीष मल्होत्रा की ड्रेस के साथ परिणीति ने एंटीक फिनिश वाले अनकट जाम्बियन और रशियन पन्ने से जड़ा हुआ नेकलेस पहना था। झुमके, मांग टिक्का और हाथफूल में भी अनकट डायमंड एवं रूसी पन्ने का इस्तेमाल किया गया था। जाम्बियन स्टोन को पन्ना नाम से जाना जाता है। यह स्टोन जाम्बिया से आता है तथा बहुत कीमती होता है। पन्ना को राजाओं का रत्न कहा जाता है। जो लोग इन्हें पहनते हैं उनका लुक भी एक दम शाही लगता है। कियारा आडवाणी ने भी अपने रिसेप्शन में पन्ने से जड़ा हार पहना था। 

प्रेम के प्रतीक कहे जाने वाले पन्ना स्टोन को विकास, रचनात्मकता, विश्वास एवं आशा का भी प्रतीक माना जाता है। जाम्बियन पन्ने का रंग गहरा हरा होता है तथा इसकी क्लैरिटी भी क्रिस्टल क्लियर होती है। इसका दाम 2500 रुपये ($40) प्रति कैरेट से शुरू होता है। रूस दुनिया में बेहद अच्छी क्वालिटी वाले पन्ने के उत्पादन के लिए जाना जाता है। रूसी पन्ने को प्रकृति की सबसे उत्तम कृतियों में से एक माना जाता है। यह अपनी चमक, मीडियम हरे रंग, टी-क्रिस्टल क्लैरिटी के लिए जाना जाता है। रूसी पन्ने का भाव 1500 रुपये प्रति कैरेट ($18 USD) से आरम्भ होता है तथा 150000 रुपये प्रति कैरेट ($1823 USD) तक जाती है। 

नाइट सूट में जमकर नाची सलमान की एक्ट्रेस, वीडियो देखकर भड़के फैंस

टोनी कक्कड़ संग शादी रचाने को तैयार मनीषा रानी! इस कारण डेटिंग की ख़बरों पर फैंस ने लगाई मुहर

विदाई में खूब रोइ परिणीति चोपड़ा, दुल्हनिया को राघव चड्ढा ने दिया सहारा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -