विदाई में खूब रोइ परिणीति चोपड़ा, दुल्हनिया को राघव चड्ढा ने दिया सहारा
विदाई में खूब रोइ परिणीति चोपड़ा, दुल्हनिया को राघव चड्ढा ने दिया सहारा
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की राघव चड्ढा संग नई जिंदगी शुरू कर चुकी हैं। दोनों ने उदयपुर के द लीला पैलेस में सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूजे का हाथ थाम लिया है। परिणीति और राघव की शादी बहुत रॉयल अंदाज में हुई। संगीत से लेकर हल्दी-मेहंदी तक, कपल ने अपनी शादी के हर फंक्शन को जमकर एन्जॉय किया।

किन्तु विदाई के वक़्त परिणीति बहुत भावुक हो गईं। प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, विदाई के समय दुल्हन परिणीति बहुत इमोशनल हो गईं। उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। परिणीति को रोता देखकर पूरी चोपड़ा फैमिली की भी आंखें नम हो गईं। सभी ने मिलकर कपल को चीयरअप किया। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि विदाई के वक़्त परिणीति को भावुक होता देखकर राघव चड्ढा साए की भांति उनके साथ रहे। 

ये भी बताया गया है कि दुल्हन के जोड़े में परिणीति इतनी अधिक खूबसूरत लग रही थीं कि राघव चड्ढा अपनी नई नवेली दुल्हन से निगाहें नहीं हटा पा रहे थे। कपल अपनी ड्रीम वेडिंग में एक दूसरे के प्यार में डूबा नजर आया। हालांकि, शादी की कुछ तस्वीरें सामने आ गई हैं। वही राघव-परिणीति के रिसेप्शन की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। पिंक साड़ी में परिणीति स्टनिंग लगीं। ब्लैक सूट में राघव चड्ढा भी बहुत जंच रहे हैं। अब प्रशंसकों को दुल्हन-दूल्हा के वेडिंग फोटोज का इंतजार है। 

हाथ में चूड़ा-माथे पर सिंदूर, परिणीति चोपड़ा की पहली तस्वीर देख फैंस हुए दीवाने

जानिए क्यों फिल्म 'लुका छुपी' को पाकिस्तान में रिलीज़ होने से रोका गया था

जानिए की है 'चिट्ठी आई है' गाने के पीछे की कहानी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -