एक्टिंग छोड़ इस फिल्ड में अपना करियर बनाएंगी परिणीति चोपड़ा, पोस्ट शेयर कर खुद किया ऐलान
एक्टिंग छोड़ इस फिल्ड में अपना करियर बनाएंगी परिणीति चोपड़ा, पोस्ट शेयर कर खुद किया ऐलान
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर उनके प्रशंसकों को झटका लग सकता है। राघव चड्ढा से शादी को बाद परिणीति चोपड़ा के फिल्मी करियर को लेकर कई प्रकार के सवाल उठ रहे थे। कई लोगों का मानना था कि परिणीति राजनीति ज्वाइन करने वाली हैं।

हांलाकि, अब इन सभी खबरों पर परिणीति चोपड़ा ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। शादी के बाद परिणीति चोपड़ा अब अपने जीवन का नया चैप्टर शुरू करने जा रही हैं। जी हां, परिणीति चोपड़ा अब अभिनय के अलावा गायिकी में भी अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर इस बात का ऐलान किया है। परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि संगीत की दुनिया में वह अपना करियर शुरू करने जा रही हैं। अपनी इस नई जर्नी को लेकर परिणीति चोपड़ा बेहद उत्साहित हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

वहीं इस खुशखबरी को प्रशंसकों के साथ शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। वह लिखती हैं कि 'म्यूजिक हमेशा से मेरे लिए एक हैप्पी प्लेस रहा है। मैंने सालों से कई सारे म्यूजिशियन को स्टेज पर परफॉर्म करते हुए देखती आ रही हूं। वहीं अब मैं भी इस दुनिया का हिस्सा बनने जा रही हूं। मैं खुद को बहुत लकी मानती हूं। मैं अपने जीवन में एक नया चैप्टर शुरू करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।' परिणीति चोपड़ा ने टीएम वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड और टीएम टैलेंट मैनेजमेंट के साथ हाथ मिलाया है, जो देश के लोकप्रिय सिंगर को रिप्रेजेंट करता है। इस कंपनी के साथ अरिजीत सिंह, सुनिधि चौहान, बादशाह, अमित त्रिवेदी समेत 25 से बड़े कलाकारों के नाम जुड़े हुए हैं।

रिलीज हुआ 'शैतान' का रौंगटे खड़े कर देने वाला टीजर, आर माधवन को देख डर जाएंगे आप

संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आएँगे रणबीर-आलिया और विक्की कौशल, ख़त्म हुई 17 साल पुरानी लड़ाई

कीमोथेरेपी के बाद जिम करने चले गए थे संजय दत्त, फिर हुआ ये हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -