परेश रावल ने किया राहुल गांधी पर ऐसा ट्वीट
परेश रावल ने किया राहुल गांधी पर ऐसा ट्वीट
Share:

नईदिल्ली। भाजपा के लिए विकास पागल हो गया, नारा मुश्किलोंभरा नज़र आ रहा है। गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगे एंटी बीजेपी दल इस नारे का जमकर उपयोग कर रहे हैं, भाजपा को यहाॅं पर इस नारे के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में पाटीदार आंदोलन के चलते भाजपा का दुष्प्रचार हो रहा है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी राज्य में दौरा कर एंटी भाजपा कैंपेन चला रहे हैं। मगर लोेकप्रिय अभिनेता और सांसद परेश रावल ने ट्वीट कर, राहुल गांधी पर राजनीतिक वार किया है। उन्होंने लिखा है कि, वक्त बतायेगा कि, विकास पागल है या नहीं, मगर यह बात स्पष्ट है कि, पागलों के हाथों में विकास नहीं जाना चाहिए।

उन्होंने लिखा कि, जो लोग यूपी चुनाव में गुजराती को गधा बता रहे थे वे ही अब, गुजरात में वोट माॅंगने आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि, उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने भाजपा के आलानेताओं पर राजनीतिक वार करते हुए उनकी तुलना गुजरात के गधों से की थी। जिसे लेकर जमकर राजनीतिक बवाल मचा था और भाजपा के नेताओं ने भी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस नेताओं पर टिप्पणियाॅं की थीं।

गांधी परिवार के वंशज वरूण, भाजपा में नहीं बैठते फिट- दिग्विजय

राहुल ने गुजरात में चला किसान कार्ड

छुट्टी पर भेजा तो दूंगा इस्तीफा- BHU VC

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -