नीतीश को सुधारना चाहिए कानून व्यवस्था
नीतीश को सुधारना चाहिए कानून व्यवस्था
Share:

पटना : बिहार राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शराब बंदी का नियम लागू कर दिया गया है। अब नीतीश कुमार उत्तरप्रदेश चुनाव में प्रंचार - प्रसार के दौरान भी शराब बंदी की बात पुरजोर तरीके से उठा रहे हैं। यही नहीं उनका कहना है कि देश के अन्य राज्यों में भी इस तरह के कदम उठाए जाने चाहिए। ऐसे में महाराष्ट्र की ग्रामीण विकास एवं महिला व बाल कल्याण मंत्री पंकजा मुंडे ने कहा है कि शराब बंदी तो ठीक बात है लेकिन नीतीश को राज्य के विकास पर भी ध्यान देना चाहिए।

उनका कहना था कि बिहार में अच्छी सड़कें होना चाहिए। यहां पर पहले की सरकार ने भी अच्छा कार्य किया था। मगर अब जो नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार है उसे अच्छा कार्य करना होगा। दरअसल महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे बिहार के सहरसा स्थित गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित की गई पत्रकार वार्ता में उन्हांने पूछे गए सवालों का जवाब दिया।

उन्होंने बिहार में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और पत्रकार हत्याकांड को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री को लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और बिहार की राजनीति और भौगोलिक स्थिति में अंतर है। पंकजा मुंडे ने बिहार के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि यहां पर पानी की कोई कमी नहीं है। मेहनतकश लोग हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -