हिंसा के बाद, हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा के 50 नामचर्चा घर सील
हिंसा के बाद, हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा के 50 नामचर्चा घर सील
Share:

चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख और मैसेंजर आॅफ गाॅड से सुर्खियों में आए कथित संत गुरमीत सिंह राम रहीम को लेकर सिरसा और हरियाणा में नामचर्चा घर सील कर दिए गए हैं। हिंसा के घटनाक्रम को रोकने के लिए सेना की मदद ली जा रहा है। सेना ने सिरसा में डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय को घेर लिया तो शाह सतनाम चैक से पुराने डेर तक सेना को तैनात किया गया। सुरक्षाबलों ने नामचर्चा घरों में कार्रवाई की तो यहाॅं से बड़े पैमाने पर पैट्रोल बम, मिर्ची स्प्रे आदि बरामद हुए। मिली जानकारी के अनुसार शाम के समय तक लगभग 50 नामचर्चा घर सील हो गए थे।

गुरमीत सिंह राम रहीम के समर्थकों के आक्रोश और हिंसा को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इस मामले में उपजी हिंसा से मृतकों की संख्या लगभग 36 हो गई। सिरसा में 4 अन्य लोगों ने अपनी जान दे दी। इस मामले के विवादग्रस्त होने और गुरमीत सिंह राम रहीम को लेकर कार्रवाई किए जाने के दौरान पंजाब राज्य में लगभग 92 चर्चाघरों को खाली करवाया गया है। दूसरी ओर यह जानकारी सामने आई है कि सीबीआई की अदालत गुरमीत सिंह राम रहीम को सोमवार को सजा सुनाएगी।

इसके पहले पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट ने उपद्रव को पाॅलिटिकल सरेंडर करार देते हुए खट्टर सरकार को कड़ी फटकार लगाई। सुनवाई शुरू होते ही कोर्ट ने कहा कि तोडफोड़ व आगजनी के अलावा भी बसें व रेल बंद होने के कारण अप्रत्यक्ष तौर पर काफी नुकसान हुआ है। बेंच ने कहा कि राज्य सरकार ने महज अपने वोट बैंक के लिए डेरा समर्थकों के आगे एक तरह से सरेंडर ही कर दिया। सुरक्षा के जो इंतजाम किए गए थे, उससे तो यही साबित हुआ है। दरअसल उन्हें शुक्रवार को दोषी ठहराया गया है। क्षेत्र में 270 से भी अधिक समर्थकों पर प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

डेरा प्रमुख के करीब 8 सुरक्षा गार्डस ने डेरा प्रमुख की गिरफ्तारी का विरोध किया था और इस मामले में क्षेत्र के आईजी से बदसलूकी की थी। इन गार्डस पर देशद्रोह का प्रकरण दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि इन गार्डस में से करीब 6 सरकारी स्तर के गार्ड हैं। डेरा प्रेमियों का मानना है कि संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ है। मुक्तसर के गांधी नगर की 40 वर्षीय सोनिया गर्ग ने कहा कि डेरा प्रमुख को साजिश के तहत फंसाया है। 45 सदस्यीय कमेटी के फैसले अनुसार ही संघर्ष छेड़ा जाएगा। सोनिया ने कहा कि हिंसा डेरा प्रेमियों ने नहीं भड़काई बल्कि वहां पर कुछ शरारती तत्वों जो कि मुंह बांधे हुए थे ने यह कृत्य किया।

राम रहीम का बैग उठाने पर डिप्टी एडवोकेट जनरल गुरदास सिंह सस्पेंड

एक और लाशों का अंबार तो दूसरी और राम रहीम बेटी संग चॉकलेट खाने में व्यस्त

हरियाणा के पूर्व CM ने कहा, नैतिकता के आधार पर खट्टर दे इस्तीफा

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -