भारत से 62 लाख मच्छरदानी खरीदेगा पाकिस्तान, बाढ़ के बाद अब मच्छर बरपा रहे कहर
भारत से 62 लाख मच्छरदानी खरीदेगा पाकिस्तान, बाढ़ के बाद अब मच्छर बरपा रहे कहर
Share:

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की शाहबाज़ शरीफ सरकार ने मंगलवार (11 अक्टूबर) को देश के स्वास्थ्य मंत्रालय को भारत से 62 लाख मच्छरदानी खरीदने के लिए स्वीकृति दे दी है, ताकि गत माह की विनाशकारी बाढ़ के बाद जनता को बीमारियों से बचाया जा सके। बता दें कि बाढ़ के चलते पाकिस्तान में इस साल 1,600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। द न्यूज इंटरनेशनल ने पाकिस्तान के स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से कहा है कि, 'देश के 32 बाढ़ प्रभावित जिलों में मलेरिया तेजी से फैल रहा है। यहां हजारों बच्चे मच्छर के काटने की वजह से होने वाली बीमारियों से संक्रमित हैं।'

पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मलेरिया के उभरने के चलते देश के स्वास्थ्य मंत्रालय को गत माह भारत से मच्छरदानी खरीदने की इजाजत लेनी पड़ी। उन्होंने कहा है कि, 'ग्लोबल फंड विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को पाकिस्तान में बाढ़ प्रभावितों के लिए भारत से मच्छरदानी खरीदने के लिए वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराएगा।' पाकिस्तानी अधिकारियों ने यह भी कहा है कि वे जल्द से जल्द मच्छरदानी खरीदने की योजना बना रहे हैं। उम्मीद है कि ये नवंबर के मध्य तक वाघा मार्ग से प्राप्त हो जाएंगे।

बता दें कि गत माह WHO ने बाढ़ के बाद होने वाली बीमारियों की लहर को देखते हुए पाकिस्तान में दूसरी आपदा की संभावना के बारे में गहरी चिंता प्रकट की थी। WHO के महानिदेशक टेड्रोस घेब्रेयसस ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में पानी भर गया है। लोग अपने घरों से दूर चले गए हैं। उन्होंने कहा है कि, 'सरकार गंदे पानी से बीमारी के जोखिम को कम करने के लिए सुरक्षित पेयजल और शौचालय का प्रबंध कर रही है।' 

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बीच सड़क पर लगाए पुशअप्स, बच्चे ने भी दिया साथ

'पाकिस्तान से फिर व्यापार शुरू करे भारत..', आम आदमी पार्टी की मांग

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के निजी सचिव पर 'लव जिहाद' का आरोप, यूपी पुलिस ने दर्ज की FIR

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -