पाकिस्तान दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी परमाणु ताकत बनने की राह पर
पाकिस्तान दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी परमाणु ताकत बनने की राह पर
Share:

नई दिल्ली : पाकिस्तान 2025 तक दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु ताकत बन जाएगा। इस बात का खुलासा न्यूक्लियर बुलेटिन ऑफ एटॉमिक साइंटिस्ट की नोटबुक रिपोर्ट में किया गया है कि पाकिस्तान के पास इस वक्त 110-130 परमाणु बमों का जखीरा है। 2011 में इसकी संख्या 90-110 थी। इस स्थिति से, 2025 तक पाकिस्तान दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बन सकता है।

अमेरिका में पाकिस्तानी विदेश सचिव एजाज चौधरी ने मंगलवार को कहा था कि हमने भारत की कोल्ड-स्टार्ट डॉक्ट्रिन और हमले के खतरे से निपटने के लिए छोटे एटमी हथियार डेवलप कर लिए हैं। इसी  के एक दिन बाद न्यूक्लियर बुलेटिन ऑफ एटॉमिक साइंटिस्ट की नोटबुक रिपोर्ट आई।

न्यूक्लियर नोटबुक, पाकिस्तान की परमाणु जानकारी को सामने लाने का सबसे प्रमाणिक स्रोत है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान लगातार अपने परमाणु भंडार को बढ़ा रहा है और इस बात की भी पुष्टि की है कि वह छोटे परमाणु हथियार को डेवलप कर रहा है। जरूरत पड़ने पर, पड़ोसी देश इसका इस्तेमाल भारतीय सैनिकों पर करने की मंशा रखता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -