रूस ने नहीं दिया सस्ता तेल, तो 'धोखेबाज़ी' पर उतरा पाकिस्तान, यूक्रेन को बेचने लगा हथियार
रूस ने नहीं दिया सस्ता तेल, तो 'धोखेबाज़ी' पर उतरा पाकिस्तान, यूक्रेन को बेचने लगा हथियार
Share:

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बारे में पूरी दुनिया जानती है कि, जो वह कहता है, वो करता नहीं और जो हरकतें वह करता है, उससे साफ़ मुकर जाता है। अब रूस और यूक्रेन युद्ध में पाकिस्तान भी कूद पड़ा है। दरअसल, रूसी मीडिया ने पाकिस्तान पर दोगला रवैया अपनाने का इल्जाम लगाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भले ही पाकिस्तान और रूस के बीच संबंधों में वृद्धि देखी जा रही हो, मगर वो यूक्रेन को हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति कर रहा है। इसे लेकर अब रूस ने पाक पर धोखा देने का आरोप लगाया है। दरअसल, रूस ने पाकिस्तान को भारत की तरह सस्ता तेल देने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद पाकिस्तान बौखलाहट में यूक्रेन को हथियार देने लगा है। 

बता दें कि, गले तक कर्ज में डूबा पाकिस्तान यूक्रेन को गोला-बारूद की सप्लाई करके रूस-यूक्रेन युद्ध से पैसा कमा रहा है। पाकिस्तानी कंपनियां अपने फायदे को अधिकतम करने और यूक्रेन की बॉर्डर से सटे देशों में अपने संचालन का विस्तार करने के लिए चल रहे संघर्ष का भी लाभ उठा रही हैं। विशेष रूप से, केस्ट्राल के CEO लियाकत अली बेग ने मई और जून 2022 में पोलैंड, रोमानिया और स्लोवाकिया का भी दौरा किया था।

रूसी मीडिया जियो-पॉलिटिक की रिपोर्ट में इसको लेकर दावा किया गया है कि पाकिस्तान हवाई मार्ग के जरिए यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई कर रहा है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि ब्रिटेन, रावलपिंडी में पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस का इस्तेमाल यूक्रेनी सेना के लिए सैन्य उपकरणों के परिवहन के लिए एक प्रमुख आधार के रूप में कर रहा है।

'सरकार के लिए हमारी जान चींटियों बराबर..', चीन में कोरोना बेकाबू, जिनपिंग पर भड़के लोग

खतरा बना ग्लोबल! लैटिन अमेरिकी देशों में चीन से भी अधिक कहर

इस्लामी देशों को भी बर्दाश्त नहीं तालिबान की करतूतें, तुर्की और सऊदी अरब ने की निंदा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -