'हिंसा के पीछे का पाकिस्तान का हाथ है...' केंद्रीय मंत्री ने दिया बड़ा बयान
'हिंसा के पीछे का पाकिस्तान का हाथ है...' केंद्रीय मंत्री ने दिया बड़ा बयान
Share:

पटना: पैगम्बर मोहम्मद पर नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी का मामला दिन प्रतिदिन गर्माता जा रहा है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के पश्चात् भारत के कई भागों में विरोध प्रदर्शन किए गए। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने देशभर में देखे गए विरोध प्रदर्शनों के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार बताया है।  

शनिवार को केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल जबलपुर में थे। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आप भी जानते हैं, देश की सियासी पार्टियां भी जानती हैं कि कुछ लोग देश की शांति, देश की प्रतिष्ठा को भंग करना चाहते हैं। बढ़ती प्रतिष्ठा को देखकर जो लोग जलते हैं, वे ऐसा कर रहे हैं। जो हिंसा कर रहे हैं, वो कौन हैं। वो हमारा पड़ोसी पाकिस्तान है।

पटेल ने कहा कि धर्म के नाम पर कुछ उन्मादियों को इस्तेमाल करते हुए ऐसा किया जा रहा है। यदि कोई इस मार्ग पर जा रहा है देश को सजग होना होगा, सरकार तो सजग है ही। कानून के दायरे में जो हो सकता है, वो सरकार करने वाली है। किन्तु हमारी इस मिलीजुली संस्कृति का, जिसमें कहीं टकराव नहीं है। वहां यह हालात ये पैदा कर रहा है। ये देश के लिए चुनौती है, चिंता का विषय है, हम सबको सजग होना होगा। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी पर बढ़ते प्रवर्तन निदेशालय के शिकंजे और कांग्रेसियों के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन पर भी उन्होंने विपक्ष पर हमला बोला। उनका कहना था कि प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय के बाहर कांग्रेस सांसदों का प्रस्तावित प्रदर्शन जांच से बचने की ढाल है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस मामले में सोनिया गांधी को पार्टी को ढाल नहीं बनाना चाहिए, क्योंकि यदि कुछ गलत नहीं होगा तो उन्हें भी कुछ नहीं होगा।

नई भूमिका के लिए तैयार हुए सचिन पायलट, क्या चुनाव से पहले कांग्रेस को देंगे झटका ?

भड़काऊ भाषण मामले में दिल्ली पुलिस ने ओवैसी को दिया बड़ा झटका

बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार गिरफ्तार, हिंसा प्रभावित इलाके में जाते समय हुए अरेस्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -