भारत के खिलाफ पाकिस्तान खोल रहा मोर्चा
भारत के खिलाफ पाकिस्तान खोल रहा मोर्चा
Share:

जिनेवा। पाकिस्तान भारत पर हमले करने में लगा है। अपने यहां से आतंकी भेजने के बाद अब वह कश्मीर मसले पर भारत को मानवाधिकार के उल्लंघन के मामले में घेरने की तैयारी में है। इस मामले में भारत की आलोचना की गई है। साथ ही धमकी भी दी गई है कि यदि भारत बलूचिस्तान के बारे में चर्चा करेगा तो पाकिस्तान कश्मीर में मानवाधिकार की निराधाजनक हालत का विश्व में पर्दाफाश किया जाएगा। इस मामले में पाकिस्तान ने कहा कि बलूचिस्तान पर भारत का ध्यान जाना कश्मीर में कथित दमन से ध्यान हटाने का प्रयास है।

पाकिस्तान चाहता है कि विश्व में उसे आतंकवाद के समर्थक और अराजकता को समर्थन देने वाले देश के तौर पर न देखा जाए। ऐसे में वह भारत पर आरोप लगा रहा है। इस मामले में प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पाकिस्तान को भारतीय नेतृत्व और भारतीय प्रतिनिधिमंडल के असंयमित टिप्पणियों से आश्चर्य नहीं हुआ।

इसके ही साथ पाकिस्तान ने आतंरिक मसलों में विशेषकर बलूचिस्तान में हस्तक्षेप करने का आरोप भी लगाया। विदेश कार्यालय ने इस मामले में दावा किया कि कश्मीरीयों पर अत्याचार किए जाने की घटनाओं से ध्यान हटाने के लिए कोशिश की जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -