विवाहित नहीं है गीता!
विवाहित नहीं है गीता!
Share:

कराची : गलती से भारत से पाकिस्तान पहुंच गई गीता को भारत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच गीता को लेकर जानकारी सामने आई है कि वह विवाहित नहीं है। हालांकि उसके विवाहित होने की जानकारी सामने आई थी मगर अब इस बात का खंडन कर दिया गया है। बिहार के सहरसा जिले में पैतृक गांव के लोगों का कहना रहा कि कम उम्र में उसका विवाह उमेश महतो नामक व्यक्ति से हो गया था। उनका एक बेटा भी है। मगर अब यह बात सामने आ रही है कि उसका विवाह नहीं हुआ है। इस मामले में समाजसेवी अब्दुल सत्तार ईधी ने कहा कि फैजल ईधी द्वारा यह भी कहा गया कि उन्होंने गीता से चर्चा की। 

जब गीता के विवाहित होने की जानकारी सामने आई और इसका पता गीता को लगा तो उसने इस बात से इन्कार किया है। उसने कहा कि उसका विवाह कभी नहीं हुआ। फैजल द्वारा यह भी कहा गया कि गीता को 26 अक्टूबर को दिल्ली भेजने के प्रबंध किए गए। अब यह पता किया जा रहा है कि गीता कोई तथ्य छुपा कर तो नहीं रख रही है। जो फोटोग्राफ्स भारतीय उच्चायोग द्वारा ईधी फाउंडेशन को भेजे गए थे उन्होंने उसे पहचान लिया, जिसके बाद दोनों देशों के नेताओं ने इस लड़की को भारत लाने का प्रयास प्रारंभ किया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -