कश्मीर मसला : UN में जाने के बाद भी अलगाववादियों से मदद मांग रहा पाकिस्तान
कश्मीर मसला : UN में जाने के बाद भी अलगाववादियों से मदद मांग रहा पाकिस्तान
Share:

इस्लामाबाद : पाकिस्तान द्वारा एक बार फिर कश्मीर मसले पर अपना राग अलापा गया है। बेवजह पाकिस्तान कश्मीर मसले को उठा रहा है। पहले भारत के साथ वार्ता प्रक्रिया के दौरान केवल कश्मीर मसले पर चर्चा पर पाकिस्तान अड़ गया, तो बाद में  यूनाईटेड नेशंस में इस मसले को लेकर चर्चा की बात पाकिस्तान ने कर दी। जब उसे इस मसले पर पूरी तरह से समर्थन नहीं मिल पाया तो उसने अलगाववादियों का समर्थन हासिल करने का प्रयास प्रारंभ कर दिया। संयुक्त राष्ट्र में भी पाकिस्तान की ओर से कुछ इसी तरह की चर्चा की जा रही है। इस बात को भारत द्वारा खारिज कर दिया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी द्वारा कहा गया कि कश्मीर मसले पर शांतिपूर्ण हल के लिए कश्मीरी अलगाववादियों से चर्चा जरूरी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत के साथ चर्चा के लिए अलगाववादियों से सलाह को बाधित करने की शर्त उसे स्वीकार नहीं है। भारतीय राजनयिक अभिषेक सिंह द्वारा पाकिस्तान की इस बात को खारिज कर दिया गया, इसे पाकिस्तान की ओर से भारत के अंदरूनी मसले पर हस्तक्षेप कहा गया है।

मलीहा लोधी ने इस मसले पर चार सूत्रीय फार्मूला सुझाया है। जिसमें उन्होंने कहा कि भारत से सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। मगर पाकिस्तान विभिन्न मसलों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। भारत के संयुक्त राष्ट्र मिशन के पहले ही अभिषेक सिंह द्वारा महासभा में लोधी के प्रस्ताव को नकार दिया गया। इस दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के उत्तर को दोहराया गया। भारत ने अपने जवाब में यही कहा कि भारत चार सूत्र नहीं चाहता है। 

भारत की मंशा है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद भारत की धरती पर न फैलाया जाए इसके बाद वह चर्चा के लिए तैयार है। उल्लेखनीय है कि भारत में एनएसए स्तरीय चर्चा विफल होने को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा था कि भारत - पाकिस्तान चर्चा करना चाहते हैं लेकिन आतंकवाद और चर्चा साथ - साथ नहीं हो सकते। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -