दर्दनाक! महिला को अस्पताल ले जाकर घरवालों ने करवा दिया जबरदस्ती गर्भपात, चौंकाने वाली है वजह
दर्दनाक! महिला को अस्पताल ले जाकर घरवालों ने करवा दिया जबरदस्ती गर्भपात, चौंकाने वाली है वजह
Share:

बीड: महाराष्ट्र के बीड के परली तहसील में चौंकाने देने वाली दुर्घटना सामने आई है। एक गर्भवती महिला की इच्छा ना होने पर भी उसके पति, सास एवं निर्दयी डॉक्टर ने मिलकर इस पीड़िता महिला का गर्भपात करा दिया। इतना ही नही डॉक्टर ने गर्भ काटकर बच्चे के टुकड़े.अलग कर उसे बाहर निकाला। बीड के परली में रहने वाली पीड़ित महिला की अंकुश वाघमोडे के साथ कोरोना लॉक डाउन के चलते 2020 में शादी हुई। 

वही इस शादी के बाद एक लड़की का जन्म हुआ। किन्तु जब पीड़ित महिला दूसरी बार गर्भवती थी, तब उसके ससुराल को लड़की की जगह लड़का चाहिए था। यह मांग उसके पति एवं सास की थी। इसके चलते पति अंकुश वाघमोडे एवं महिला की सास छाया वाघमोडे ने एक तथाकथित डॉक्टर स्वामी से मिलकर उस पीड़ित महिला की अपने ही घर पर जबरदस्ती सोनोग्राफी कराई। जब उसमें जब पता चला कि गर्भ में जो भ्रूण है वो कन्या ही है। तब सास, पति एवं डॉक्टर स्वामी ने बुखार का इंजेक्शन बताकर उस पीड़िता को गर्भपात का इंजेक्शन दे दिया। 

पीड़िता बार-बार विरोध करती रही, लेकिन उस डॉक्टर ने बुखार का इंजेक्शन बताकर दिये हुए गर्भपात के इंजेक्शन से पीड़िता को पेटदर्द होने लगा। यह दर्द इतना अधिक था कि उस चिकित्सक ने पीड़िता का गर्भ ही काट दिया तथा भ्रूण बच्ची के 3 टुकड़े कर उसे बाहर निकाल दिया। इसके चलते पीडित महिला की शिकायत पर महिला के अपराधी पति अंकुश नारायण वाघमोडे, सास छाया वाघमोडे, डॉ. स्वामी एवं प्रकाश कावळे इन चारों अपराधियों पर परली के संभाजीनगर पुलिस थाने में कई धाराओं में FIR दर्ज कराई गई है तथा चारों की गिरफ्तारी भी की। चारों को अदालत ने पुलिस रिमांड पर भेजा है। परली पुलिस ये पता लगा रही है कि अपराधी चिकित्सक स्वामी ने अब तक इस गर्भपात केंद्र के माध्यम से कितनी भ्रूण हत्याएं की। अपराधी चिकित्सक के बारे में ये भी तहकीकात में पता चला है कि वो डॉक्टर पहले सोलापुर में कंपाउंडर हुआ करता था तथा भ्रूण हत्या के सोलापुर में भी उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज है। वो जेल भी रहकर आया है।

पार हुई हैवानियत की हदें! 11 वर्षीय लड़की का 1 महीने तक रेप करते रहे 9 लोग, मामला जानकर काँप उठेगी रूह

सलाखों के पीछे पहुंची लूटेरी दुल्हन, सुहागरात पर ही सबकुछ लूटकर हो जाती थी फरार

'मेरे बेटे के कातिलों को फांसी दो..', कर्नाटक में मार डाले गए BJYM नेता की माँ की मांग

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -