नाचते-नाचते हुई महिला की दर्दनाक मौत, सामने आया VIDEO
नाचते-नाचते हुई महिला की दर्दनाक मौत, सामने आया VIDEO
Share:

सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले (MP Seoni) में एक महिला की नाचते वक़्त गिरकर जान चली गई। कहा जा रहा है कि शादी के दौरान संगीत कार्यक्रम चल रहा था, उसी में महिलाएं डांस कर रही थीं। उसी वक़्त एक महिला डांस फ्लोर पर गिर गई। आनन-फानन में महिला को चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है।

प्राप्त खबर के मुताबिक, यह घटना सिवनी जिले के बखारी गांव की है। बुधवार की रात यहां एक शादी कार्यक्रम में संगीत कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान संगीत कार्यक्रम में महिलाएं डांस कर रही थीं। डांस के चलते 60 वर्षीय महिला अचानक डांस फ्लोर पर गिर गई। लोगों ने देखा तो तुरंत महिला को चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बता दिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है। डॉक्टर के अनुसार, महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

आपको बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड के अल्मोड़ा में इसी प्रकार की घटना सामने आई थी। यहां बेटी की शादी में पिता नाचते-नाचते डांस फ्लोर पर ही गिर गए थे तथा उनकी मौत हो गई थी। घटना की खबर होते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौके पर पंचनामा भरा था। इसके चलते दूसरी तरफ दुल्हन के घरवालों ने हल्द्वानी जाकर गमगीन माहौल में विवाह संपन्न कराया था। इस के चलते कन्यादान दुल्हन के मामा ने किया था। यह घटना रविवार की है। युवती की शादी हल्द्वानी में एक मैरिज हाल में तय थी। दुल्हन पक्ष के लोगों को हल्द्वानी जाकर ही शादी कार्यक्रम करना था। इससे पहले लड़की की मेहंदी, हल्दी समेत सभी रस्में उसके घर अल्मोड़ा में की जा रही थीं। रस्मों के चलते देर रात लोग डांस कर रहे थे। इसी के चलते दुल्हन के पिता ने भी खूब डांस किया तथा उसी समय गिरकर उनकी मौत हो गई थी।

मंदिर में पुलिसकर्मी के बैग से निकली शराब, मचा हड़कंप

बस से उतारकर 11 सिखों का एनकाउंटर, 43 पुलिसकर्मियों को 31 साल बाद मिली सजा

14 वर्षीय नाबालिग का किया बलात्कार, फिर जो किया उसे जानकर दंग रह जाएंगे आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -