खेत में काम करने गए 5 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, 6 महिलाएं झुलसीं
खेत में काम करने गए 5 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, 6 महिलाएं झुलसीं
Share:

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे 5 व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस मामले में 6 महिलाएं झुलस गईं। ये महिलाएं खेत में रोपाई का काम करने गई थीं। घटना के पश्चात् सभी को सराईपाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चोटिल व्यक्तियों का उपचार चल रहा है।

घटना के पश्चात् छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने वीडियो कॉल कर घटना में चोटिल महिलाओं से और उपचार कर रहे डॉक्टर से बात की तथा उनका हालचाल जाना। महासमुंद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव ने कहा कि महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना अंतर्गत घाटकछार में खेत में काम कर रहे व्यक्तियों पर आकाशीय बिजली गिर गई। घटना की खबर के बाद अफसरों ने मौके पर पहुंचकर मामले का मुआयना किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस घटना में 5 व्यक्तियों की मौत हो गई है, वहीं 6 महिलाएं घायल हैं। घटना के बाद सभी को सराईपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। बता दें कि आसमानी बिजली का कहर पिछले दिनों उत्तर प्रदेश, बिहार एवं मध्य प्रदेश में भी देखने को मिला। इन प्रदेशों में भी आसमानी बिजली गिरने से कई व्यक्तियों की जान चली गई।

2 वेरिएंट्स में लॉन्च होगा Vivo का ये नया स्मार्टफोन

आखिर ऐसा क्या किया Apple ने...जो टूट गया इंडियन फैंस का दिल

दर्दनाक! सोयी हुई बच्ची को छोड़कर बाहर चली गई माँ, नींद खुली और हो गई मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -