कंगना से लेकर अदनान सामी तक को किया गया पद्म पुरस्कार से सम्मानित
कंगना से लेकर अदनान सामी तक को किया गया पद्म पुरस्कार से सम्मानित
Share:

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज यानी सोमवार को विभिन्न राज्यों के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित कर रहे हैं। इस दौरान सबसे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। वहीं दूसरी तरफ खेल जगत से बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को पद्म भूषण व फिल्म जगत में अभिनेत्री कंगना रनौत और गायक अदनान सामी को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। आप सभी को बता दें कि राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हाल में आयोजित भव्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले 141 लोगों को साल 2020 के लिए आज सम्मानित किया जा रहा है। कल यानी मंगलवार को 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

 

आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एयर मार्शल डा पदमा बंदोपाध्याय (सेवानिवृत्त) को चिकित्सा के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार दिया। आपको बता दें कि वह भारत की पहली महिला एयर मार्शल हैं। वहीं उनके अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आइसीएमआर के पूर्व प्रमुख साइंटिस्ट डाक्टर रमन गंगाखेडकर को भी पद्म श्री से सम्मानित किया। इसी के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाकी खिलाड़ी रानी रामपाल को पद्म श्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया। वहीं उन्होंने शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया।

आप सभी को बता दें कि इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कार्यक्रम में शामिल है। आप सभी जानते ही होंगे कि हर साल पद्म पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस के मौके पर की जाती है और राष्ट्रपति मार्च-अप्रैल में ये पुरस्कार प्रदान करते हैं लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते ये पुरस्कार नहीं दिए जा सके थे। इसी के चलते इन्हे अभी दिया जा रहा है।

कंगना रनौत को पद्मश्री पुरस्कार से किया गया सम्मानित

141 लोगों को आज मिलेंगे पद्म पुरस्कार, राष्ट्रपति ने पंडित छन्नूलाल को दिया पद्म विभूषण

'मोदी और योगी को बम से उड़ा देंगे...', धमकी देने वाले की खोज में जुटी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -