'ओवैसी बन सकते हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...', AIMIM के सहयोगी ओमप्रकाश राजभर का दावा
'ओवैसी बन सकते हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...', AIMIM के सहयोगी ओमप्रकाश राजभर का दावा
Share:

नई दिल्ली: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बेतुका दावा कर दिया है। उनका कहना है कि असदुद्दीन ओवैसी यदि उत्तर प्रदेश के वोटर बन जाएं तो वह भी प्रदेश के मुख्यमंत्री हो सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजभर ने कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी उत्तर प्रदेश के वोटर बन जाएं, तो वह भी यहां के सीएम हो सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजभर ने कहा कि, 'उत्तर प्रदेश में करीब 20 फीसदी मुस्लिम हैं। उनकी हिस्सेदारी है तो सत्ता में भी उनकी भागीदारी होनी चाहिए, उनका अधिकार है, मुस्लिमों का भी हिस्सा है।' उन्होंने सवाल किया कि, 'मुसलमान का बेटा क्यों सीएम और डिप्टी सीएम नहीं बन सकता है? क्या मुसलमान होना गुनाह है?' उन्होंने कहा कि ''हमेशा अलगाववाद व पाकिस्तान की बात  करने वाली महबूबा मुफ्ती से समझौता कर भाजपा ने जम्मू कश्मीर में सरकार का गठन किया था।''

इसके साथ ही ओम प्रकाश राजभर ने सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम लिये बगैर कहा कि वह चालाक निकले और उत्तराखंड से आकर उत्तर प्रदेश का वोटर बनकर मुख्यमंत्री बन गए।

पंजाब में 'बिजली' पर सियासत जारी, आप के कार्यकर्ताओं ने घेरा सीएम अमरिंदर का फार्म हाउस

अफगान के बदख्शां प्रांत में तालिबान विद्रोहियों ने की तोड़फोड़

80 करोड़ लोगों से सीधे जुड़ने के लिए भाजपा ने बनाया मास्टरप्लान, जेपी नड्डा खुद संभालेंगे कमान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -