भारत में जल्द आएंगी छह और वैक्सीन, डॉ. हर्षवर्धन ने किया एलान
भारत में जल्द आएंगी छह और वैक्सीन, डॉ. हर्षवर्धन ने किया एलान
Share:

नई दिल्ली: एक बार फिर से कोरोना महामारी का संकट बढ़ रहा है। इस संकट से निपटने के लिए भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। बीते शनिवार सुबह तक देशभर में कोरोना वैक्सीन की 1.84 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं और 23 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। इसके अलावा भारत ने दुनिया के 71 देशों को कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध कराई हैं। अब इन सभी के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बीते शनिवार को बताया कि भारत में जल्द ही कोरोना की छह से ज्यादा नई वैक्सीन आने वाली हैं।

उन्होंने राष्ट्रीय पर्यावरणीय स्वास्थ्य संस्थान के नए भवन का शुभारंभ करने के दौरान कहा, 'कोरोना से निपटने के लिए भारत में अभी दो स्वदेशी वैक्सीन का इस्तेमाल शुरू हो गया है। अब छह और वैक्सीन जल्द ही आएंगी।' इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि, 'देश में टीकाकरण कार्यक्रम भी तेजी से चल रहा है।' आप सभी को बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में नए आंकड़े जारी किये हैं जिसके अनुसार बीते शनिवार को शाम 7 बजे तक 2.91 करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। बीते शनिवार को ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, “शनिवार, 13 मार्च को 20 लाख लोगों को टीका लगाया गया। इसी के साथ कोरोना संक्रमण को खत्म करने के लिए भारत केवल अपनी ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की मदद कर रहा है। भारत ने दुनिया के 71 देशों को कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराई है। कनाडा, ब्राजील और अन्य विकसित देश बड़े उत्साह के साथ भारतीय वैक्सीन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी के साथ कई और देश भी भारत की वैक्सीन की मांग कर रहे हैं। और अब आधा दर्जन से ज्यादा नए टीके जल्द ही आने वाले हैं।”

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नए भारत का निर्माण करना चाहते हैं ताकि भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाया जा सके। यह समय एक वैज्ञानिक लड़ाई का है न कि एक राजनीतिक लड़ाई का, इसलिए विज्ञान का सम्मान करने और वैक्सीन पर राजनीति को खत्म करने की जरूरत है। हमें एकजुट होकर काम करना चाहिए। हमारे वैज्ञानिकों के प्रयास सराहनीय हैं क्योंकि उनकी मेहनत के कारण ही हमने ये सब हासिल किया है। साल 2020 को कोरोना वर्ष होने के अलावा, विज्ञान और वैज्ञानिकों के साल के रूप में भी याद किया जाएगा।'

निया शर्मा ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो देख बोले फैंस- और कितना दीवाना करोगी...

Zomato केस में सच्चाई जानना चाहती हैं परिणीति चोपड़ा, की ये मांग

आलिया भट्ट को नहीं है रणबीर कपूर की चिंता, बीमार हालत में छोड़कर निकल गई जयपुर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -