आलिया भट्ट को नहीं है रणबीर कपूर की चिंता, बीमार हालत में छोड़कर निकल गई जयपुर
आलिया भट्ट को नहीं है रणबीर कपूर की चिंता, बीमार हालत में छोड़कर निकल गई जयपुर
Share:

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी और अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अभिनेता रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। हाल ही में रणबीर कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में आलिया ने भी कोरोना जांच करवाई थी और वह निगेटिव आई थीं। जिसके पश्चात् बताया गया था कि आलिया जिनका बर्थडे 15 मार्च को होता है, इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी क्योंकि वह रणबीर कपूर बीमार हैं। किन्तु इसी बीच अभिनेत्री अपने फ्रेंड की शादी में सम्मिलित होने वाली हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

हाल ही में आलिया, रणबीर से दूर होते हुए भी वह उन्हें मोटिवेट करती दिखाई दी हैं। हाल ही में आलिया ने रणबीर के कोरोना होने के पश्चात् सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया था जिसमें लिखा था, ‘हम जिस चीज से गुजरते हैं उसी से बढ़ते हैं।’ अब आलिया रणबीर को छोड़कर जयपुर के लिए रवाना हो गई हैं। आलिया भट्ट को हाल ही में एयरपोर्ट पर देखा गया है। रणबीर कपूर को इस स्थिति में छोड़कर आलिया जयपुर गई हैं। दरअसल, खबर के मुताबिक आलिया भट्ट जयपुर में अपने एक मित्र की शादी को अटेंड करने के लिए गई हैं।

सामने आए वीडियो की मानें तो आलिया निजी चार्टेड प्लेन से जयपुर के लिए निकली हैं। अभिनेत्री अपने बेस्ट फ्रेंड की शादी का आनंद लेने गई हैं। इस के चलते अभिनेत्री ने प्रिंटेस टॉप तथा ग्रीन कलर का पैंट पहना हुआ था। अभिनेत्री का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर कोरोना की चपेट में आए हैं। नीतू सिंह ने सोशल मीडिया पर एक संदेश पोस्ट करके इस बात की पुष्टि की थी। उन्होंने रणबीर कपूर की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘आप सभी की चिंताओं तथा शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। 

जैकी श्रॉफ ने किया ऐसा काम की हर कोई बोल उठा- वाह क्या बात है...

जानिए Dada Kondke के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

दीपिका-रणवीर की फोटो पर फैंस ने लुटाया भारी प्यार, जानिए क्या है ऐसा खास?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -