फिलाडेल्फिया में सरफिर ने की गोलीबारी, 4 लोग हुए जख्मी
फिलाडेल्फिया में सरफिर ने की गोलीबारी, 4 लोग हुए जख्मी
Share:

वाशिंगटन: अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में एक शख्स ने बार के बाहर भीड़ पर गोलीबारी शुरू कर दी है। इसमें 7 लोग जख्मी हो गए है। इनमें से 4 की हालत नाजुक है। यह घटना शुक्रवार सांय को हुई। पुलिस फिलहाल  हमलावर की तलाश की आ रही है। गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हुए लोगों की उम्र 42, 23, 21 और 18 साल है। 21 वर्ष के एक युवक और 17 साल के दो बच्चों की हालत स्थिर है। अब तक केस में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।

 स्थानीय मीडिया ने कहा कि गोल्फ एंड सोशल स्पोर्ट्स बार में बहुत भीड़ थी। यह जगह शहर के व्यस्त रहने वाले डेलावेयर एवेन्यू के पास है। इसी बीच एक शख्स ने हैंडगन से भीड़ पर गोलीबारी की। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को एक स्टोर में 2 और बार में 2 जख्मी मिले। तीन अन्य लोग अपने वाहनों से हॉस्पिटल गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा  कि सर्विलांस वीडियो में एक SUV और सफेद कार के आसपास कई लोग नज़र आ रहे। ये सभी रिवर्स कैसिनो की पार्किंग में मौजूद हैं। बाद में वे ग्रे रंग की एक कार से निकल चुके है। पुलिस ने कहा कि उन्हें बाद में SUV में दो हैंड गन दी गई है। सफेद कार के बारे में पता चला है कि वह चोरी हो गई थी।
 
इस घटना से पहले फिलाडेल्फिया के एक बाइक पर सवार दो लड़कों को गोली मार दी गई थी। उनमें से एक की मौत हो गई थी। उस शूटिंग में एक संदिग्ध की तलाश की जा रही है। पुलिस का मानना है कि दोनों घटनाओं में कोई संबंध नहीं है। अमेरिका में 16 से 22 मार्च तक भीड़ पर फायरिंग की  घटनाएं हो चुकी हैं।

UP: दो सगे भाइयों ने किया नाबालिग लड़की संग दुष्कर्म, एक गिरफ्तार-दूसरा फरार

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा ऐलान, उम्मीदवारों की सुविधा के लिए चलाई जाएगी ये स्‍पेशल ट्रेनें

महाराष्ट्र में बढ़ी कोरोना की लहर, 15 अप्रैल तक लगा मिनी लॉकडाउन

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -