सरकार के अच्छे कार्यों की आलोचना में लगा विपक्ष
सरकार के अच्छे कार्यों की आलोचना में लगा विपक्ष
Share:

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की सपानीत सरकार ने लोगों के भले के लिए कई कार्य किए हैं। जब सरकार अच्छा काम करती है तो विरोधी उससे चिढ़ते हैं। यही नहीं सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गई एंबुलेंस सेवा, लैपटाॅप वितरण और साइकिल ट्रैक के निर्माण की आलोचना की गई। दरअसल यह बात उत्तरप्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कही। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आईटी सिटी मे एचसीएल के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने एचसीएल से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से चर्चा की और उनके साथ उन्होंने फोटो भी खिंचवाई। सीएम से मिलने वाले करीब 150 विद्यार्थी थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार ने अपने संसाधनों से लाखों लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाए।

इस मामले में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आईटी सिटी, मैट्रो और आगरा - लखनऊ एक्सप्रेस - वे जैसी परियोजनाऐं भी उन्होंने प्रारंभ की। समाजवादी पार्टी की सरकार ने इस दौरान संतुलन स्थापित करने का कार्य भी किया था। सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य में आईटी डेवलपमेंट के ही साथ दूध डेयरी विकास पर कार्य किया गया।

पहले आईटी उद्योग नोएडा तक सिमटा हुआ था लेकिन इसे लखनऊ में लाने का भी प्रयास किया गया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि वे कैंसर इंस्टीट्युट भी बना रहे हैं। चकगंजरिया आईटी और मेडिकल हब का निर्माण भी किया जा रहा है। दरअसल आईटी पाॅलिसी के चलते उत्तरप्रदेश में उद्योग इजाद किए जा रहे हैं।

उद्योगों को बढ़ावा मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कहा गया कि वे जिस स्मार्ट सिटी की चर्चा कर  रहे हैं। वैसा शहर तो उत्तरप्रदेश में बस चुका है। वह लखनऊ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोगों को राज्य सरकार की लैपटाॅप योजना का लाभ मिला। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -