Oppo Enco W11 TWS ईयरबड्स इस दिन होंगे लांच
Oppo Enco W11 TWS ईयरबड्स इस दिन होंगे लांच
Share:

Oppo ने पिछले महीने OPPO Enco W31 वायरलेस ईयरबड्स को भारत में सेल के लिए उपलब्ध कराया था। वहीं काफी समय से चर्चा है कि कंपनी अपने ट्रू वायरलेस ईयरबड्स सेगमेंट में एक नया डिवाइस OPPO Enco W11 शामिल करने वाली है जो​ कि भारत में 25 जून को लॉन्च किया जाएगा। वहीं अब इसकी उपलब्धत और कीमत से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है। OPPO Enco W11 को भारत में 2,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 

इस डिवाइस को ई-कॉमर्स साइट Flipkart ने एक डेडिकेटेड पेज लाइव किया है और इससे स्पष्ट होता है कि भारतीय बाजार में यह डिवाइस एक्सक्लूसिव Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।इस पेज में OPPO Enco W11 का व्हाइट कलर वेरिएंट दिखाया गया है। साथ ही कुछ फीचर्स की जानकारी दी गई है। OPPO Enco W11 में ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट उपलब्ध होगा। इसके अलावा इसमें टच कंट्रोल की भी सुविधा दी गई है। साथ ही IP54 वॉटर रेसिस्टेंस के साथ आता है जो कि पानी अवरोधक बनाती है। Flipkart पर दी गई जानकारी के अनुसार यह डिवाइस सिंगल चार्ज में 5 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Oppo ने Enco W11 को इसी महीने पेश किया था लेकिन इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई थी। इससे पहले कंपनी Oppo Enco M31 ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को भारत में लॉन्च कर चुकी है और इसकी कीमत 1,999 रुपये है। इस डिवाइस में भी उपयोग की गई बैटरी सिंगज चार्ज में 20 घंटे का प्लेबैक और 5 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकती है। साथ ही इसमें यूजर्स को नॉयस कैंसिलेशन फीचर की सुविधा मिलेगी जिसकी मदद से कॉलिंग के दौरान आपको बाहरी शोर परेशान नहीं करेगा।

Motorola One Fusion गूगल प्ले कंसोल पर हुआ लिस्ट

भारत की मोबाइल कंपनियां जो दे सकती है चीन को टक्कर

WhatsApp पर डिलीट किये मैसेज पढ़ें ऐसे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -