बाढ़ पीड़ित इलाकों में नावों से चलाए जाए ATM
बाढ़ पीड़ित इलाकों में नावों से चलाए जाए ATM
Share:

चेन्नई ​: चेन्नई में आई बाढ़ से त्राहिमाम मचा हुआ है। लोग अस्त-व्यस्त है। 2000 सेना के जवान व एनडीआरएफ की 30 टीम पूरी कोशिश कर रहे है कि हर व्यक्ति सुरक्षित बाहर निकले। वे इस काम में सफल भी हो रहे है। पहले फ्लोर पर पानी आई तो लोग दूसरे फ्लोर पर गए फिर तीसरे और अंततः कोई रास्ता ही नही बचा। चारों ओर पानी से लबालब भरा हुआ, किसी के पास खाना नही तो किसी के पास पानी नही है। लोग किसी तरह जरुरी सामान को लेकर राहत शिविरों की ओर रुख कर रहे है।

जेटली ने कहा नाव पर चलाए ATM

इस बीच देश भर से मिल रही मदद से लोगो को आस जगी है कि जल्द सब कुछ स्थिर हो सकेगा। वित मंत्री अरुण जेटली ने भी आदेश जारी किया है कि चेन्नई में नाव पर एटीएम चलाए जाए ताकि जरुरत के अनुसार लोग पैसे निकाल सके। जेटली ने बैंको को दिए आदेश में कहा कि बैंक और बीमा कंपनियाँ हर हाल में बाढ़ पीड़ितो की मदद करे। बीमा की रकम लोगो को आसानी से उपलब्ध होनी चाहिए। एटीएम हर हाल में आम जन तक सुलभ होने चाहिए।  

मोदी का राहत पैकेज

गुरुवार को भी पीएम मोदी ने बी बाढ़ पीड़ित इलाकों का हवाई दौरा किया और 1000 करोड़ की राशि की घोषणा की। जिसे केंद्र से तुरंत आवंटित किया जाएगा। चेन्नई में आई बाढ़ में अब तक पौने तीन सौ लोगो की जानें जा चुकी है। तमिलनाड़ु की सीएम जयलिलिता ने केंद्र से 5000 करोड़ के राहतव पैकेज की मांग की थी।

अमेरिका ने की मदद की पेशकश

चेन्नई में बाढ़ पीड़ितो की मदद के लिए अमेरिका ने भी अपना कदम बढ़ाया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मार्क टोनर ने वॉसिंगटन से बयान जारी कर कहा कि भारत और चेन्नई में आई बाढ़ में अमेरिका उनके साथ खड़ा है। चेन्नई को जिस प्रकार की भी सहायता चाहिए हम देने को तैयार है। मार्क ने कहा कि हमने मदद की पेशकश कर दी है। लेकिन अब तक इस पर बारत की ओर से किसी प्रकार की मदद की मांग नही की गई है। बता दें कि चेन्नई में अमेरिका का वाणिज्य दूतावास है जो दो दिनों के लिए बंद रहेगा। बारत में रह रहे अमेरिकीयों को अमेरिका ने बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।

फ्लाइट व ट्रेनें रद्द

शुक्रवार व शनिवार को सभी कमर्शियल फ्लाइट्स उड़ान भरेंगी। 6 ट्रेनों के रुट बदले गए है जब कि 5 ट्रेनों को रद्द किया गया है। लोगो को हेलीकॉप्टर के जरिए खाना पहुँचाया जा रहा है। इस बाढ़ से लगभग 50 लाख लोग पीड़ित है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -