जेटली के खिलाफ मोर्चा खोलने की सज़ा - कीर्ति आज़ाद सस्पेंड
जेटली के खिलाफ मोर्चा खोलने की सज़ा - कीर्ति आज़ाद सस्पेंड
Share:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के सांसद और वरिष्ठ क्रिकेटर कीर्ति आज़ाद को भाजपा से निलंबित कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस तरह की कार्रवाई अनुशासनात्मक मानी जा रही है। इस मामले में यह बात सामने आई है कि कीर्ति आज़ाद ने केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली पर आरोप लगाते हुए डीडीसीए मामले में उनके खिलाफ मोर्चा खोला था।

हालांकि कीर्ति आज़ाद पर की गई कार्रवाई की पार्टी में तरह - तरह से चर्चा रही। उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने दिल्ली के प्रमुख सचिव के कार्यालय पर छापा मारा था, इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा था कि भाजपा केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली को डीडीसीए मामले में बचाना चाहती है। जिसके कारण सीबीआई उनकी फाईल लेने के लिए आई थी।

इसके बाद यह मामला बढ़ गया और कई नेताओं ने डीडीसीए के मामले को लेकर जेटली पर हमला कर दिया। आप ने भी आंदोलन कर दिल्ली की सड़क पर प्रदर्शन किया। वरिष्ठ कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा के मंत्रियों पर आरोप लगने के बाद भी वे इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। भाजपा के कार्यकाल में इस बात की संभावना कम है कि किसी भी मामले की निष्पक्ष जांच होती है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -