एक और AAP विधायक हुआ गिरफ्तार
एक और AAP विधायक हुआ गिरफ्तार
Share:

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता सोनी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला गर्मा गया है। दरअसल दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक शरद चौहान को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी आम आदमी पार्टी के विधायक आशुतोष ने ट्वीटर पर दी। गौरतलब है कि 19 जुलाई को आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ता सोनी ने अपना जीवन समाप्त कर लिया। आम आदमी पार्टी में हुई इस घटना से जहां पार्टी पर असर हुआ वहीं एक महिला कार्यकर्ता द्वारा आत्महत्या का मामला गंभीर हो गया।

दरअसल पार्टी का नेता उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस महिला ने जब शिकायत की तो भी कार्यकर्ता पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वह सोनी को परेशान करने लगा। सोनी उर्फ सोनम ने तंग आकर जहरीला पदार्थ गटक लिया। उसे चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता सोनी द्वारा पार्टी के कार्यकर्ता रमेश भारद्वाज पर आरोप लगाए गए।

इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व स्थानीय विधायक शरद चौहान लड़की की आत्महत्या हेतु जवाबदार हैं। उल्लेखनीय है कि अपराध शाखा ने आम आदमी पार्टी के विधायक शरद चौहान व उसके पीए अमित और श्रीकांत को पूछताछ हेतु बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने विधायक चौहान से पूछताछ भी की। इतना ही नहीं यह भी कहा गया कि आवश्यकता होने पर उसे फिर बुलाया जा सकता है। शनिवार रात्रि में विधायक चौहान को पकड़ लिया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -