कर्नाटक: मुरुग मठ यौन शोषण मामले में एक और गिरफ्तारी, अक्कमहादेवी रश्मि अरेस्ट
कर्नाटक: मुरुग मठ यौन शोषण मामले में एक और गिरफ्तारी, अक्कमहादेवी रश्मि अरेस्ट
Share:

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुरुग राजेंद्र लिंगायत मठ के प्रमुख पुजारी शिवमूर्ति मुरुग शरनारू से जुड़े 2 नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न मामले में एक और गिरफ्तारी की गई है। चित्रदुर्ग के पुलिस अधीक्षक ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि इस मामले के दूसरे आरोपी अक्कमहादेवी रश्मि को अरेस्ट किया गया है। वह मठ की कर्मचारी है।

मठ के हॉस्टल में रहने वाली दो स्कूली छात्राओं द्वारा यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद संत शिवमूर्ति मुरुग शरनारू के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट (POCSO) के तहत केस दर्ज हुआ। इस मामले में शिवमूर्ति समेत कुल 5 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है, जिनमें एक कनिष्ठ पुजारी, छात्रावास प्रमुख परशिवैया बसवदित्य, मठ कर्मचारी अक्कमहादेवी रश्मी और वकील गंगाधरैया का नाम शामिल हैं।

बता दें कि शिवमूर्ति मुरुग शरनारू को, गुरुवार देर रात स्कूली छात्राओं से यौन शोषण के आरोप में अरेस्ट कर लिया गया था। जिसके बाद कोर्ट द्वारा उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, नाबालिग लड़कियों द्वारा यौन उत्पीड़न का इल्जाम लगाने के बाद चित्रदुर्ग में प्रभावशाली मुरुगा मठ के पुजारी के विरुद्ध POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई। चित्रदुर्ग में मुरुघा मठ के शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू पर FIR दर्ज की गई है। FIR के मुताबिक, लड़कियों के साथ दो साल से ज्यादा समय तक यौन शोषण किया गया।

1990 नरसंहार: कश्मीरी हिन्दुओं के जख्म दिखाने SC पहुंचा NGO, जवाब मिला- केंद्र के पास जाओ...

वसीम रिज़वी की किताब 'मोहम्मद' में आखिर है क्या ? सुप्रीम कोर्ट तक मचा हुआ है बवाल

आलिराजपुर जिले में एक घंटे में 5 इंच बारिश, फसलों को मिला जीवनदान।

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -