तोता ढूंढने पर डॉक्टर साहब देंगे 1 लाख का इनाम, जानिए क्या है पूरा मामला
तोता ढूंढने पर डॉक्टर साहब देंगे 1 लाख का इनाम, जानिए क्या है पूरा मामला
Share:

आज के समय में कई चौकाने वाले मामले सामने आते रहते हैं। अब हाल ही में जो मामला सामने आया है वह राजस्थान का है। जी दरअसल यहाँ के सीकर जिले में एक डाॅक्टर ने तोता बताओ इनाम पाओ का विज्ञापन निकाला है। अब आप सोच रहे होंगे ऐसा क्या खास है तोते में? जी दरअसल, डाॅक्टर के अनुसार उनका इंसान की तरह बोलने वाला एक तोता गायब हो गया और लापता तोता का पता लगाने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने के लिए वह तैयार हैं। अब तक तोता नहीं मिल पाया है और उसे खोजने के लिए इनाम देने की घोषणा होने के बाद लोग उसे खोने में लगे हैं। यह तोता ग्रे कलर का है और इस समय इस तोते का गायब होना जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस मामले में तोते का मालिक एक निजी अस्पताल के संचालक डाॅक्टर है जिन्होंने यह विज्ञापन निकाला है। उन्होंने एक लाख इनाम देने की घोषणा की है। इसके अलावा गुमशुदगी का पोस्टकार्ड भी बनवाया गया है और उस पर तोते का फोटो लगाया है। वहीँ दूसरी तरफ तोते के मालिक डाॅक्टर वीके जैन का कहना है कि वह तोता का पता लगाने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने के लिए तैयार है। तोते के मालिक के मुताबिक तोता के गायब होने पर उसकी पत्नी सदमे हैं। पत्नी तोते , बहुत प्यार करती थी। लेकिन जब से तोता गायब हुआ है उसने खाना-पीना भी छोड़ दिया है। इसके अलावा वीके जैन का कहना यह भी है कि उन्होंने मिसिंग का विज्ञापन छपवाया है। शहर में पोस्टर-पैम्फलेट बंटवाए है और। पता लगाने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया गया। हालाँकि तोते का कोई अता-पता नहीं है।

इसके अलावा वीके जैन का कहना है उन्होंने करीब दो वर्ष पहले 80 हजार रुपये में तोता खरीदा था। हालाँकि तीन दिन पहले सेब खिलाते समय तोता उड़ गया और इसके बाद वापस नहीं लौटा। वहीँ आगे डॉ। वीके जैन ने बताया कि दो साल पहले अफ्रीकन ग्रे कलर के दो तोतों का जोड़ा 80 हजार में खरीदकर लाए थे और एक तोते का नाम कोको रखा था। करीब दो साल में कोको घर का सदस्य बन गया था और उसके चले जाने से घर सूना हो चुका है। वहीँ जैन ने दावा है कि तोता 1 हजार से ज्यादा शब्द बोलता है और सभी से बात करता था, कुछ पूछने पर जवाब भी देता था। अब उसके जाने से बेटा-बहू और बेटी उदास हो गए हैं। पत्नी सदमे में है।

पेट के चलते सोशल मीडिया पर छाई महिला, सच जानने वालों के पैरों तले खिसकी जमीन

इस जगह फैली अजीब बीमारी, 1 दर्जन मौत से मचा हड़कंप

क्रैश होते-होते बचा विमान, VIDEO देखकर निकल जाएगा आपका पसीना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -