अनियंत्रित कार पलटने से हुई एक की मौत,  2 लोग गंभीर रूप से घायल
अनियंत्रित कार पलटने से हुई एक की मौत, 2 लोग गंभीर रूप से घायल
Share:

इंदौर। शहर के बायपास पर सड़क हादसे में कार पलटने से एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। कार में सवार तीन लोगो में से एक की मौत हो गई। वही मृतक का दोस्त ओर एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने शावकों पोसमयम के लिए भेज दिया है। और घायल को निजी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

पुलिस के मुताबिक रात 11 बजे मृतक युवक अपने दोस्त और युवती को कुछ देर में आने का कहकर अपने साथ लेकर निकला था। जिसमें अलसुबह उनकी कार बायपास पर चार से ज्यादा बार पल्टी खा गई। यहां सुबह करीब साढ़े चार बजे के लगभग एक लाल रंग की कार नियत्रंण बिगड़ने से एक के बाद एक कई पलटी खाते हुए सड़क किनारे कच्चे रोड़ पर जाकर रूक गई। इस हादसे में कार में सवार 22 साल के विनय पुत्र मुकेश निवासी गुरुनानक कॉलोनी की मौके पर मौत हो गयी। जबकि उसका दोस्त यश(24) ओर रितिका(20) पुत्री अनिल निवासी सिलिकॉन सिटी गंभीर रूप से घायल हुए है । 

रितीका की मां अंजलि के मुताबिक रात करीब 11 बजे विनय ओर यश कार से उसके घर पहुंचे। पहले उन्होंने मोबाइल पर घूमकर आने की बात की थी। रात होने के चलते रितीका को उसकी मां ने मना कर दिया था। लेकिन एक घंटे में उन्होंने वापस आने की बात कही थी। बाद में अंजलि ने कॉल कहां तो उन्होंने कुछ देर ओर आने को कहां था। जिसके बाद देर रात उनके हादसे को लेकर सूचना पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक युवक शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। फिलहाल यश आरे रितीका के बयान नही हुए है। पुलिस मामले की जांच कर ही है।

कश्मीर की मस्जिद में घुसकर भारतीय सेना के जवानों ने लगवाए जय श्री राम के नारे ? महबूबा मुफ़्ती का आरोप

बिहार: हाजीपुर में दुखद हादसा, गैस रिसाव होने से एक मजदूर की मौत, 30 अस्पताल में भर्ती

जानिए क्या होता हैं डेटा साइंस

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -